दिल्ली के रजोकरी इलाके में 70 रुपये के लिए आरोपी ने साथ रहने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी इफ्तिकार उर्फ सानू को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक रजोकरी फ्लाईओवर के नीचे रहता था, जबकि आरोपी इफ्तिकार भी पांच माह पहले यहां रहने के लिए आया था। दोनों भीख मांगकर गुजारा करते थे। इफ्तिकार ने पुलिस को बताया कि उसने युवक को 70 रुपये उधार दिए थे। शनिवार को इफ्तिखार ने भोजन के लिए उससे अपने रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान इफ्तिकार ने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे शव को पड़ा देख पास में ही काम करने वाले एक सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची वसंतकुंज साउथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक युवक और इफ्तिकार का झगड़ा हुआ था। पुलिस ने महिपालपुर इलाके से इफ्तिकार को धर दबोचा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
