फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] प्रॉपर्टी आईडी बनाने की मांग को लेकर फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एडिशनल कमिश्नर वैशाली शर्मा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी बनाए जाने के लिए आवेदन पत्र के साथ लगाए जाने वाले अनावश्यक दस्तावेजों की मांग पर रोक लगाई जाए। आवेदन के बाद उनका निपटारा पिक एंड चूज़ के आधार पर न कर प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंंने यूएलबी के पोर्टल से 12 जुलाई से टैक्स का जोड़ न होने से जो समस्या मुख्यालय स्तर पर आ रही है, उनका शीघ्र समाधान कराए जाएं। उन्होंंने कहा सेक्टर-56 व 56ए का वह भूभाग जो नगर निगम लिमिट से बाहर है लेकिन नगर निगम प्लानिंग विभाग की गलती से उसे एनआईसी द्वारा रेवेन्यू रिकॉर्ड में अर्बन एरिया में चढ़ा दिए जाने से जो समस्या आ रही है उसका शीघ्र समाधान कराया जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
