मुंबई : बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने का आरोप लगा है। 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज को गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। हर कोई इस खबर पर अपना रिएक्शन दे रहा है। राज कुंद्र की गिरफ्तारी के बाद पूनम पांडे,गहना वशिष्ठ, शर्लिन चोपड़ा का रिएक्शन सामने आ चुका है। वहीं अब बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सावंत का भी इस मामले पर बयान सामने आ है।
राखी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर भड़कते हुए कहा कि कोई राज कुंद्रा का नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। राखी ने कहा-‘आपको नहीं लगता कि शिल्पा जी ने इतना हार्ड वर्क किया है इंडस्ट्री में। उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है। उनकी फैमिली में दखलअंदाजी करके कोई उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। मैं मान ही नहीं सकती कि राज कुंद्रा जी ने ऐसा कुछ किया होगा। राज कुंद्रा जी एक इज्जतदार इंसान हैं। शिल्पा शेट्टी जी के पति हैं। हमें उनकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए।’
राखी ने आगे कहा- ‘राज एक बिजनेसमैंन है। उनको कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। शिल्पा शेट्टी ने कितना मेहनत किया है इंडस्ट्री में। उनका एक बेटा है एक बेटी है…अरे शर्म करो। उनका एक हस्ता खेलता परिवार है।’
राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्म बनाने और उन्हें पेड ऐप्स पर बेचकर मोटी कमाई करने के आरोप हैं। कोर्ट में पुलिस ने कहा- राज कुंद्रा अपने ऐप हॉटशॉट के जरिए अश्लील वीडियो की डीलिंग कर रहे थे। राज कुंद्रा नए नए मॉडल और महिलाओं को वेब सीरीज और फिल्म में काम दिलवाने के नाम पर बुलाते थे और फिर शूटिंग के दौरान पॉर्न वीडियो बनाने लगते थे।
