फरीदाबाद : [ मिथलेश मिश्रा ] हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-30 स्थित श्रमिक विहार इलाके में अपनी 2 साल की बेटी को लेकर मायके आई हुई मां के सामने से खेलते खेलते बच्ची अचानक से गायब (Child Missing) हो गई. 11 दिन बीत जाने के बाद भी मासूम बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है. शक के तौर पर पास से गुजरने वाली नहर में भी एनडीआरएफ (NDRF) और परिजन तलाश कर चुके हैं. बेटी के अचानक गुम हो जाने की शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस (Police) में भी दी है, मगर पुलिस भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है 2 साल की बेटी को खोकर मां का बुरा हाल है और परिजन भी परेशान हैं. बच्ची का पता बताने वाले व्यक्ति को 50 हजार नगद पुरस्कार का इनाम भी घोषित कर दिया है. हैरानी की बात यह है कि फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से करीब आधा दर्जन बच्चे गायब हैं जिसमें कई बेटियां भी शामिल हैं बता दें कि बल्लभगढ़ ऊंचा गांव में रहने वाली एक मां अपनी 2 साल की बेटी को लेकर सेक्टर 30 श्रमिक विहार अपने मायके आई थी. जहां वह शाम के करीब 5:30 बजे दूध गर्म कर रही थी और बेटी उसी की आंखों के सामने दरवाजे के बाहर गली में खेल रही थी. खेलते खेलते बच्ची अचानक से गायब हो गई और जिस खिलौने से बच्ची खेल रही थी वह खिलौना पास ही गुजरने वाली नहर में मिला. जिससे परिजनों को शक हुआ कि कहीं बेटी खेलते खेलते नहर में तो नहीं गिर गई एनडीआरएफ की सहायता से नहर में बच्ची को खूब खोजा, लेकिन बेटी नहर में नहीं मिली. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में बेटी के गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई. 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक एक मां की नन्ही सी बेटी को खोजने में नाकाम रही है. बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है, जिसके चलते परिजनों ने बच्ची का पता बताने वाले हैं व्यक्ति को ₹50000 नगद इनाम देने की घोषणा भी कर डाली है वहीं बेटी के ताऊ ने बताया कि वह लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे हैं. वहां से सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि वह बच्ची को खोज रहे हैं. उन्हें अभी तक किसी पर कोई शक भी नहीं है. वहीं इस घटना से जुड़ी हुई जानकारी देते हुए बच्ची के ताऊ ने बताया कि उन्हें पता चला है कि फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से करीब आधा दर्जन बच्चे गायब हुए हैं जिसमें अधिकतर बेटियां हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
