Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Corona की तीसरी लहर तेज हो गई दुनिया में, बढ़ गए 12 प्रतिशत मामले एक हफ्ते में

Corona की तीसरी लहर तेज हो गई दुनिया में, बढ़ गए 12 प्रतिशत मामले एक हफ्ते में

faridabadnews24By faridabadnews24July 23, 2021No Comments3 Mins Read

New Delhi : दुनिया भर में कोरोना महामारी की तीसरी लहर तेज हो रही है. जिसके चलते संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. भारत में जहाँ प्रतिदिन संक्रमण के 40 हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं वहीँ विश्व में पिछले हफ्ते करीब 34 लाख नए मामले सामने आये जोकि पिछले सप्ताह के मुकाबले में 12 प्रतिशत तक अधिक हैं. यह पाया गया है कि COVID-19 मामलों में सबसे अधिक वृद्धि पश्चिमी प्रशांत (वेस्टर्न पैसिफिक) और यूरोपीय देशों में हुई है. डब्ल्यूएचओ ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले इंडोनेशिया, ब्रिटेन, ब्राजील, भारत और अमेरिका में थे.

वहीँ भारत में बीते दिन 125 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम 30 हजार 93 नए मामले दर्ज किए गए थे. लेकिन बुधवार को एक बार फिर 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,015 नए कोरोना केस आए और 3998 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 36,977 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 1040 एक्टिव केस बढ़ गए.

देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अभी चार लाख से ज्यादा ही है. कुल 4 लाख 7 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 12 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 18 हजार 480 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 3 लाख 90 हजार लोग ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 20 जुलाई तक देशभर में 41 करोड़ 54 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 34 लाख 25 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 44 करोड़ 91 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.52 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत सातवे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

राजस्थान में संक्रमण के मंगलवार को 22 नए मामले सामने आए. नए मामलों में जयपुर में सात, उदयपुर में छह नये मामले शामिल हैं. वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8,951 लोगों की मौत हो चुकी है.केरल में 16,848 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31,87,716 हो गयी. प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 12 फीसदी के आसपास हो गयी है.मध्य प्रदेश में संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कुल 7,91,689 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है.जम्मू कश्मीर में कोरोना के 88 नए मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3,20,112 हो गयी. 24 घंटों में छह लोगों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ कर 4,371 हो गयी है.

मुंबई में मंगलवार को 25 जनवरी के बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे कम 351 नए मामले सामने आए जबकि दस मरीजों की मौत हो गई. संक्रमितों की कुल संख्या अब 7,31,914 जबकि मृतकों की तादाद 15,726 हो गई है.

12 percent cases increased in a week Corona's third wave intensified in the world faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.