![]()
एलोवेरा (Aloe Vera) एक आयुर्वेदिक पौधे का पत्ता है जिसका प्रयोग हजारों साल से लोग उपचार के लिए करते आए हैं. यह ना केवल स्किन के लिए फायदेमंद है बल्कि हमारे शरीर की कई समस्याओं को यह ठीक करने के काम आता रहा है. लेकिन वेबएमडी के अनुसार यह फायदे के साथ कई बार शरीर को नुकसान भी पहुचा सकता है. नए शोधों में इसके फायदों की बात तो कही गई है लेकिन इसके प्रयोग से होने वाले नुकसान (Side Effects) को भी माना गया है. इसमें लैक्सेटिव तत्व मौजूद होता है जो शरीर को नुकसान पहुचा सकता है. यह एलोवेरा कि पत्ती के अदंर की लेयर में पाया जाता है. ऐसे में जब हम इसे जूस और जेल के रूप में सेवन करते हैं तो इसमें कई बार लैक्सेटिव लेयर मौजूद होते हैं जिस वजह से शरीर में परेशानी भी हो सकती है. तो आइए जानते हैं क्या है इसके सेवन का साइड इफेक्ट्स.
1.डिहाइड्रेशन की समस्या
अगर आप सुबह खाली पेट एलोवेरा जेल का सेवन कर रहे है और यह सोच रहे हैं आपका वजन कम होगा तो आपको बता दें कि ऐसा करने शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है.
2.कमजोरी महसूस होना
इसके जूस का लगातार सेवन करने से शरीर में पोटेशयम की मात्रा अधिक हो सकती है और इसकी वजह से अनियमित दिल की धड़कन और कमजोरी आ सकती है. अगर आप पहले से दिल के मरीज हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें.
3.स्किन एलर्जी की समस्या
अगर आप एलोवेरा जेल को अपनी स्किन की समस्या को दूर करने के लिए अत्यधिक प्रयोग कर रहे हैं तो हो सकता है इससे आपकी त्वचा पर रैशेज, खुजली और रेडनेस आ जाए. अगर ऐसा हो रहा है तो तुरंत इसका प्रयोग बंद कर दें.
4.इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या
आमतौर पर कब्ज होने पर एलोवेरा जूस पीने की सलाह ली जाती है लेकिन आपको बता दें कि पाचन को लेकर कोई शिकायत हो तो एलोवेरा जूस का सेवन तुरंत बंद करें. क्योंकि इस जूस में लैक्सेटिव होता है जो इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम कि शिकायत को बढ़ा सकता है. जिससे पेट दर्द, डायरिया और लूज मोशन की आ सकती है.
5.ब्लड शुगर पर असर
अगर आप लगातार कई दिनों से एलोवेरा सेवन कर रहे हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है और आपका बीपी लो हो सकता है.
6.प्रेग्नेंसी में हानिकारक
प्रेग्नेसी में एलोवेरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए. इसमें मौजूद लैक्टेटिंग प्रोपर्टी गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती हैं. इसके सेवन से उनका गर्भाशय संकुचित हो सकता है जिससे बच्चे के जन्म में दिक्कत आ सकती है. इसकी वजह से गर्भपात तक हो सकता है.
