Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Sawan 2021: ये रखें सावधानियां, सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को

Sawan 2021: ये रखें सावधानियां, सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को

faridabadnews24By faridabadnews24July 25, 2021No Comments2 Mins Read

1ST Sawan Somvar Dates 26 july । सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है और भगवान शिव की भक्ति और उनकी कृपा पाने के लिए इसे सबसे उत्तम महीना माना जाता है। भगवान शिव के प्रिय सावन महीने का पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ रहा है। सावन माह में सोमवार को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने का सबसे उत्तम अवसर है। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार आएंगे। ज्योतिष कालगणना के अनुसार सावन के पहले सोमवार पर चंद्रमा और गुरू की युति से गजकेसरी योग निर्मित हो रहा है और गजकेसरी योग को ज्योतिष में बहुत मंगलकारी माना जाता है।

चातुर्मास का शुभारंभ

सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दौरान चातुर्मास आरंभ हो जाते हैं। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवशयनी एकादशी भी कहते हैं, से चातुर्मास आरंभ हो चुका है. चातुर्मास में शुभ कार्य नहीं किए जाते है। इस दौरान शादी, उपनयन संस्कार जैसे मांगलिक कार्यों को वर्जित माना जाता है।

सावन सोमवार की पूरी लिस्ट –

– पहला सावन सोमवार व्रत- 26 जुलाई 2021

– दूसरा सावन सोमवार व्रत- 2 अगस्त 2021

– तीसरा सावन सोमवार व्रत- 9 अगस्त 2021

– चौथा सावन सोमवार व्रत-16 अगस्त 2021

भगवान शिव की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान

सावन माह में सोमवार को भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सावन में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। भगवान शिव के भक्तों को सावन में बैंगन, दूध आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा शिव पूजा में हल्दी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

सावन सोमवार पर इन मंत्रों करें जाप

शिव जी का पंचाक्षर मंत्र –

ओम नम: शिवाय।।

महामृत्युंजय मंत्र-

ओम हौं जूं स: ओम भुर्भव: स्व: ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ओम भुव: भू: स्व: ओम स: जूं हौं ओम।

शिव जी के प्रिय मंत्र-

-ओम नमः शिवाय।

– नमो नीलकण्ठाय।

– ओम पार्वतीपतये नमः।

– ओम ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।

– ओम भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा

faridabadnews faridabadnews24 first Monday of Sawan on 26th July Sawan 2021: Keep these precautions
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.