Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बदनाम इनामी ड्रग तस्कर गिरफ्तार फरीदाबाद में नशे का कारोबार करने के लिए

बदनाम इनामी ड्रग तस्कर गिरफ्तार फरीदाबाद में नशे का कारोबार करने के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24July 25, 2021No Comments2 Mins Read

50 हजार के इनामी बदमाश ड्रग्स सप्लायर बिजेंद्र उर्फ लाला को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। लाला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी प्रयास कर रही थी। उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई थी, मगर अदालत ने उसे खारिज कर दिया। मई माह में एमबीए के छात्र कवीश की ड्रग्स ओवरडोज से मौत हो गई थी। इस मामले में पकड़े गए आरोपितों ने ड्रग्स बिजेंद्र उर्फ लाला से ली थी। लाला शहर में नशे का कारोबार करने के लिए बदनाम है। सेक्टर-22 की मच्छी मार्केट में उसने अड्डा बनाया हुआ है। पुलिस तभी से उसके पीछे पड़ी है। तीन साल पहले क्राइम ब्रांच की टीमों ने संयुक्त छापेमारी कर 15 अक्टूबर 2018 को उसके अड्डे पर छापेमारी कर करीब 19 लाख रुपये और बड़ी मात्रा में गांजे की खेप बरामद की थी। तब पुलिस ने मौके से लाला के पिता जानी को गिरफ्तार किया था। लाला फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे भी दबोच लिया।

करीब दो साल बाद लाला को हाईकोर्ट से जमानत मिली। इसके बाद उसने फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया। साल 2020 में उसके ऊपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था।

लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों ने चलाई गोली

दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाश बल्लभगढ़ में सीही गेट पर डालचंद हलवाई की दुकान में घुस गए और लूटपाट की कोशिश की। शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हलवाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डालचंद हलवाई का बेटा दीपक दुकान पर बैठा हुआ था। उसने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर तीन युवक सवार होकर आए। उनमें से दो दुकान में घुस गए। एक बाहर खड़ा रहा। दुकान में घुसे युवकों ने दीपक पर पिस्टल तान दी और कहा कि गल्ले में जो भी रुपये हैं, उन्हें निकालकर दे दो।

दीपक ने कहा कि गल्ले में रुपये नहीं है। इसी दौरान दीपक की मां दुकान में पहुंच गई। पिस्टल देखकर दीपक की मां ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने एक गोली दुकान में चला दी, वहीं बाहर खड़े बदमाश ने भी हवाई फायरिंग की। इसके बाद तीनों फरार हो गए। यह वाकया दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

faridabadnews faridabadnews24 Infamous prize drug smuggler arrested for doing drug business in Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.