Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1 अक्टूबर से लागू, Share Market में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर, डीमैट, ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के नियम बदले

1 अक्टूबर से लागू, Share Market में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर, डीमैट, ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के नियम बदले

faridabadnews24By faridabadnews24July 26, 2021No Comments2 Mins Read

 

SEBI New Rules :  अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं या निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको ये खबर जानना जरूरी है. शेयर मार्केट रेगुलेटर SEBI ने 1 अक्टूबर से शेयर बाजार में निवेश को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किया है.

1 अक्टूबर से डीमैट अकाउंट के नए नियम

सेबी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एक अक्टूबर से नया ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोलने वालों को नॉमिनेशन का भी ऑप्शन दिया जाएगा, हालांकि ये सिर्फ एक विकल्प होगा, नॉमिनेट किए बगैर भी ट्रेडिंग अकाउंट खोला जा सकता है. सेबी ने नॉमिनेशन फॉर्म का एक फॉरमेट जारी किया है. अगर कोई निवेशक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलते वक्त नॉमिनेशन नहीं करना चाहता है तो उसे ये जानकारी सेबी को देनी होगी.

नहीं माना तो खाता हो जाएगा फ्रीज

इसके लिए आपको एक ‘डेक्लेरेशन फॉर्म’ (declaration Form) भरना होगा. अगर आपके पास डीमैट खाता है, तो आपको भी 31 मार्च 2022 तक नॉमिनेशन फॉर्म भरना जरूरी होगा, अगर आप नॉमिनेशन सुविधा नहीं चाहते हैं तो इसके लिए अलग से फॉर्म भरना पड़ेगा. अगर किसी ने नॉमिनेशन या डिक्लेरेशन फॉर्म नहीं भरा तो उसका खाता फ्रीज कर दिया जाएगा.

नॉमिनेशन और डिक्लेरेशन फॉर्म भरने होंगे

मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक- सभी ट्रेडिंग मेंबर्स और डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स को 1 अक्टूबर, 2021 से नए ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट एक्टिवेट करने होंगे. वे नॉमिनेशन का फॉर्म मिल जाने पर ऐसा करेंगे. अकाउंट होल्डर्स को नॉमिनेशन और डिक्लेरेशन फॉर्म पर दस्तखत करने होंगे. लेकिन किसी गवाह की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, अकाउंट होल्डर्स अगर दस्तखत नहीं कर पाता और अंगूठे का निशान लगाता है, तो फॉर्म में गवाह के हस्ताक्षर जरूरी होंगे.

जानिए नॉमिनी से जुड़े नियम

नए नियमों के तहत डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होल्डर्स ये बताएंगे कि अगर उनकी मृत्यु होती है तो उनके अकाउंट के शेयर किसे ट्रांसफर किए जाएंगे. उस व्यक्ति को ही नॉमिनी बनाया जाएगा. इस नॉमिनेशन को डीमैट खाता खुलवाते वक्त ही किया जाता है. अगर कभी आप नॉमिनी का नाम बदलना चाहें तो ऐसा कर सकते हैं. आप किसी NRI को भी नॉमिनी बना सकते हैं.
लेकिन याद रहे कि एक डीमैट अकाउंट में ज्यादा से ज्यादा तीन लोगों को नॉमिनी बनाया जा सकता है. इसमें नॉमिनी के डिटेल भरे जा सकते हैं. अगर दो या उससे ज्यादा नॉमिनी तय किए गए हैं तो अकाउंट होल्डर्स को सभी नॉमिनी की हिस्सेदारी तय करनी होगी.

faridabadnews faridabadnews24 Implemented from October 1 important news for those investing in the share market the rules for opening demat trading accounts changed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.