
Sarkari Naukri 2021. बैंक, जल बोर्ड, विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य सहित कई सरकारी विभागों में विभन्न पदों के लिए नौकरियां निकाली है. इन पदों के लिए एप्लीकेशन विंडो जल्द ही बंद होने वाली है. जिन अभ्यर्थियों ने इन नौकरियों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है. वह विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जल्द आवेदन कर सकते हैं.
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन की मान्य होगा. अन्य उसे रद्द भी किया जा सकता है. कई पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, तो कुछ के लिए 29 जुलाई है. यहां जानिए किन- किन विभगों में कितन पदों पर भर्तियां निकली है और आवेदन की अंतिम तिथि कब है.
Sarkari Naukari 2021:
दिल्ली जल बोर्ड ने इन्वॉयरमेंटल इंजीनियर, सीनियर लैंडस्केप अर्टिकेट, कॉन्ट्रैक्ट स्पेशलिस्ट, सेफ्टी एंड एनवायरमेंट ऑडिटिंग स्पेशलिस्ट सहित कई पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट delhijalboard.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 30 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2021.
sarkari jobs:
एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (Aeronautical Development Agency) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर के 68 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.ada.gov.in के जरिए 28 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन की मान्य होगा.
Sarkari Vacancy 2021:
कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने सीनियर मैनेजर कंपनी सेक्रेटरी सहित विभन्न पदों के लिए नौकरियां निकाली हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 8 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी सीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in के जरिए 29 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 8 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करे.
government jobs:
नैनीताल बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. कुल 150 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. इनमें 75 रिक्त पद क्लर्क और 75 मैनेजमेंट ट्रेनी के हैं. इन पदों के लिए 31 जुलाई 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Naukri:
मोतीलाल नेहरू कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने गैर-शिक्षण के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 10 जुलाई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.mlnce.org के जरिए 31 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 7 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
sarkari jobs 2021:
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (Guru Nanak Dev University) ने एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर नौकरियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 जुलाई 2021 से शुरू है. अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट gndu.ac.in के जरिए 30 जुलाई 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 25 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.
