
HBSE 12th Result 2021 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (BSEH) ने कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले स्टूडेँट अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशयल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 100 फीसदी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया है।
हरियाणा बोर्ड (BSEH) की 12वीं की परीक्षाएं इस साल सीबीएसई, सीआईएससीई व अन्य स्टेट बोर्डों की तरह रद्द कर दी गई थीं। एचबीएसई 12वीं के छात्रों का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन नीति के तहत तैयार किया गया है। बोर्ड ने मूल्यांकन नीति का ऐलान करते हुए यह भी कहा था कि जो छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें बाद में परीक्षा में बैठने का भी मौका दिया जाएगा। इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए 2.7 लाख छात्रों ने नामांकन कराया था।
