Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद जॉब दिलाने के नाम पर रेप: पांच साल तक आरोपी करता रहा दुष्कर्म

फरीदाबाद जॉब दिलाने के नाम पर रेप: पांच साल तक आरोपी करता रहा दुष्कर्म

faridabadnews24By faridabadnews24July 28, 2021No Comments2 Mins Read

एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर एक लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पांच साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में पुलिस में शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने लड़की से करीब चार लाख रुपए भी हड़प लिए। अंत में परेशान होकर लड़की ने जब उससे मिलने से मना कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। फरीदाबाद एनआईटी महिला थाने की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए पलवल महिला थाने को भेज दी है।

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जगवती के अनुसार फरीदाबाद निवासी एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि अगस्त-2016 में उसके पास पलवल की पंचवटी कॉलोनी निवासी रजत का फोन आया और गाड़ियों के शोरूम में पक्की नौकरी लगवाने की बात कही। उसके झांसे में आकर वह आगरा चौक पलवल चली गई। वहां से आरोपी उसे बाइक पर अपने घर ले गया। आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

होश आने पर उसने विरोध किया तो आरोपी रजत ने कहा कि तेरी अश्लील वीडियो बना ली है। किसी को इस बारे में बताया या पुलिस को सूचना दी तो परिवार सहित तुझे जान से मार दूंगा। इसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक दिन आरोपी रजत ने उसे राजस्थान के जयपुर चलने के लिए कहा। उसने जाने से मना कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया।

इंस्टाग्राम आईडी पर वीडियो और मोबाइल नंबर अपलोड कर दिया। अजनबी फोन कॉल आने पर पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ऐसे ग्रुप से जुड़ा है जो लड़कियों को बहला-फुसला कर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न नेट साइटों पर अपलोड करता है। लड़की की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए पलवल महिला थाने भेज दिया। जांच अधिकारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source News : bhaskar

faridabadnews faridabadnews24 Rape in the name of getting Faridabad job: The accused kept raping for five years
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.