Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा: फिर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी वर्कर

हरियाणा: फिर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी वर्कर

faridabadnews24By faridabadnews24July 29, 2021No Comments2 Mins Read

चरखी दादरी : ऑनलाइन कार्य करवाने व विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर (Anganwadi Workers and Helper) फिर से सड़क़ों पर उतर आई. उन्होंने दादरी के लघु सचिवालय के समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन (Protest) किया. इस दौरान ऑनलाइन कार्य थोपने, बढ़ाया वेतन नहीं मिलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बाद में तहसीलदार को सीएम के नाम मांग पत्र सौंपते हुए फिर से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया.

आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्परों की मीटिंग जिला प्रधान राजवंती फौगाट की अध्यक्षता में हुई. मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरकार द्वारा ऑनलाइन एप के द्वारा कार्य करवाया जा रहा है. जबकि उनको इस बारे कोई मेहनताना नहीं दिया जाएगा. ऐसे में ऑनलाइन कार्य करने का विरोध करते हुए अन्य मांगों के संदर्भ में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.मीटिंग के बाद आंगनबाड़ी वर्करों ने सड़क़ों पर उतरते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया. उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. जिला प्रधान राजवंती फौगाट व प्रेम अचिना ने संयुक्त रूप से कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के काम में लगी महिलाओं का शोषण किया जा रहा है. उन्हें न तो समान वेतन दिया जा रहा है और न ही आंगनबाड़ी का बजट जारी किया जा रहा है.

भाजपा ने चुनाव के समय आंगनबाड़ी वर्करों से कई वादे किए थे, लेकिन वे आज तक पूरे नहीं हुए, इससे उनमें रोष है. इस बार वे सरकार के आश्वासनों में आने वाली नहीं है. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

faridabadnews faridabadnews24 Haryana: Anganwadi workers came out on the streets demanding to go on strike again
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.