
chhattisgarh.co : सरकार ने निर्णय ले लिया है कि निजी और सरकारी स्कूल दोनों खोले जाएंगे 2 अगस्त से । इसमें पहली से पांचवी और आठवीं, दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं लगाने की तैयारी चल रही है,यदि इतना ही जरूरी है तो फिर बाकी कक्षाओ को क्यों नहीं खोला जा रहा है । कोरोना के इलाज की अपनी सीमाएं हैं न 18 साल से नीचे के बच्चों के लिए वैक्सीन उपलब्ध है ऐसे में ये निर्णय क्यों ? क्या स्कूल प्रबंधन ये सारी सुविधाएं उपलब्ध करा सकता है । जब कोरोना का वायरस अपना रूप बारम्बार बदल रहा है तो फिर नई कौन सी तकनीक ईजाद की गई है जिसके दम पर स्कूल खोले जा रहे है । यदि कल कोई जटिलता बनी तो उसकी जवाबदारी कौन लेगा, क्योंकि स्कूल प्रबंधक को तो सबसे ज्यादा चिंता फीस की है । स्कूल शिक्षा की महत्ता के लिए खोले जा रहे या फीस की जरूरत पूरी करने । क्या हम स्वास्थ्य सुविधाओं से इतने परिपूर्ण हो चुके हैं कि नैनिहालो के स्वास्थ्य की रक्षा कर लेंगे । या 10 दिन बाद फीस वसूल कर कोरोना का हवाला दे स्कूल फिर बंद कर दिए जाएंगे ।
