Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी, हरियाणा में कब से खुल सकते हैं पांचवी तक के स्कूल

शिक्षा मंत्री ने दी ये जानकारी, हरियाणा में कब से खुल सकते हैं पांचवी तक के स्कूल

faridabadnews24By faridabadnews24July 30, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2030 तक लागू करने का लक्ष्य रखा है। परन्तु मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में इसे 2025 तक ही पूरी तरह से लागू करने की मंशा जाहिर की है।इसके अलावा, कॉलेजों में एनसीसी को इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में लागू करने के बारे में सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है और इसके क्रियान्वयन के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

श्री कंवरपाल आज यहां सरकारी और सहायता-प्राप्त कॉलेजों के टीचिंग तथा नॉन टीचिंग स्टॉफ से जुड़े विभिन्न संगठनों से बातचीत के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।स्कूल खोलने के बारे में उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है और यदि सब कुछ ठीक रहा तो पहली से पांचवीं तक के स्कूल भी अगस्त में खोले जा सकते हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज की बैठक में हरियाणा प्राइवेट कॉलेज (एडिड कॉलेज) नॉन टीचिंग कर्मचारी यूनियन, हरियाणा गवर्नमेंट एडिड कॉलेज प्रिंसीपल एसोसिएशन, कॉलेज टीचर एसोसिएशन, हरियाणा गवर्नमेंट कॉलेज टीचर एसोसिएशन, ऑल गवर्नमेंट कॉलेज, मिनिस्ट्रयल स्टाफ एसोसिएशन, एक्सटेंशन लेक्चरर से जुड़ी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की मांगों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि इन सबकी जायज मांगों को मान लिया गया है। कुछ मांगों में कुछ पेचीदगियां हैं उन्हें एग्जामिन करवाकर उनकी व्यावहारिकता का पता लगाया जाएगा।श्री कंवरपाल ने बताया कि कई एसोसिएशनों का एतराज कॉलेजों में ऑनलाइन पोर्टल के चलते दाखिलों में हो रही देरी को लेकर था। पिछले साल कोरोना के चलते कुछ देरी हो गई थी लेकिन अबकी बार इस तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को जल्द ही परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियों समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  ग्रेजुएशन के द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए।सहायता-प्राप्त कॉलेजों द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की विश्वविद्यालय फीस से जुड़े मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार के नियमों का अध्ययन किया जाए। साथ ही, स्कीम में कुछ इस तरह का प्रावधान किया जाए कि यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेजों द्वारा अदा की गई फीस छात्रवृत्ति से काटकर कॉलेजों को दी जाए और बाकी पैसे बच्चे के खाते में जाए।

एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब शिक्षा मंत्री ने उन्हें इस तरह बुलाकर बड़े गौर से उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान तलाशने के संजीदा प्रयास किए।बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री आनंद मोहन शरण और महानिदेशक श्री विजय सिंह दहिया समेत विभाग के कई वरिष्ठï अधिकारी मौजूद रहे।

Education Minister gave this information faridabadnews faridabadnews24 from when can schools up to fifth standard open in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.