
फरीदाबाद : भाजपा युवा मोर्चा जवाहर मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम एनआईटी 86 विधानसभा पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना के 60 फुट रोड कार्यालय में पधारे प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, समेत जिले के अनेक पदाधिकारियों का जोरदार ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया, जवाहर मंडल में पधारने पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, को जवाहर मंडल भाजयुमो टीम ने स्मृति चिन्ह, फूलों का बुके देकर स्वागत किया, राहुल राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए जा रहे कार्य को निरंतर जमीनी स्तर पर कर रहे हैं, कोरोना के समय में भाजयुमो के कार्यकर्ता निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त की कमी को पूर्ति करने का कार्य कर रहे थे। युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित है, युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय को ध्यान में रखकर कार्य करता है
युवा मोर्चा का प्रतीक कार्यकर्ता युवा कार्य के लिए निरंतर तत्पर रहता है, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने कहां युवा मोर्चा मोर्चा को जो भी कार्य सौंपा गया है उसे पूरी तत्परता के साथ किया है और आगे जो भी कार्य दिया जाएगा उसे भी पूरी तत्परता के साथ किया जाएगा। अंत में जवाहर मंडल के अध्यक्ष नवीन सैनी ने जवाहर कॉलोनी मंडल में प्रदेश अध्यक्ष के पधार में पर धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जवाहर मंडल के महामंत्री सूरज प्रधान सुमित, शर्मा, तुषार पंडित, उपाध्यक्ष अनुज प्रताप, संदीप पांडे, सचिव आकाश, रोहित सैनी, चंदन, मन्नजए, विजय, दीपशिखा अधिकारी, योगिता, संजू सक्सेना, रेखा सैनी, अमित चौधरी, सुधीर यादव, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारद्वाज, राहुल चंदीला, प्रवेश पांचाल समेत अनेक भाजयुमो कार्यकर्ता एवं श्रोता गण उपस्थित रहे।
