
दूध बहुत लाभकारी होता है दिन में एक गिलास दूध पीना बहुत जरुरी होता है। हर कोई गाय या भैंस का दूध पीना पसंद करता है। लेकिन अगर आपको गधी का दूध पीने के लिए कहा जाए तो हर कोई नाक चढ़ाता है।कुछ लोगों का मानना है कि गधी का दूध सुंदरता बढ़ाने में काम आता है। कहते हैं कि ब्रिटेन की महारानी बिक्टोरिया अपनी सुंदरता बरकरार रखने के लिए गधी के दूध से नहाती थी। लेकिन वैज्ञानिक ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
लेकिन वैज्ञानिकों ने ये जरुर माना है कि गधी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए हरियाणा में में पहली बार हिसार के राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में गधी के दूध पर शोध शुरू किया जा रहा है। जहां विज्ञानिक गधी के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और माइक्रो न्यूट्रिएंट का पता लगाएंगे।लिटरेचर की मानें तो गधी के दूध में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं। जो बीमारी से ठीक करने में मदद करता है। यही नहीं गधी का दूध कैंसर के लिए बहुत लाभदायक है। इसी वजह से विज्ञानियों ने एनआरसीई में यह डेयरी शुरू की है।
हैरानी की बात ये है कि गधी के दूध की कीमत सात हजार रुपये लीटर है। इस दूध से बनने वाले प्रोडक्ट, जिनमें साबुन, ब्यूटी क्रीम आदि तो कई गुना महंगे बिकते हैं। एनआरसीई में तैयार इस डेयरी में गुजरात से हलारी नस्ल की गधियां भी मंगा ली गईं।इस अनोखी डेयरी का नाम जेनी दूध डेयरी रखा गया है। इस डेयरी का शुभारंभ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से उप महानिदेशक डा. बीएन त्रिपाठी ने किया है। उन्होंने कहा कि इस डेयरी में हुए शोधों से गधी के दूध के अनजाने रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा। आपको बता दें कि डेयरी की शुरुआत 18 पशुओं से शुरु की गई है। इसमें गुजरात की हलारी नस्ल की गधियां हैं। अभी तक यह माना जाता है कि गधी का दूध बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे बनने प्रोडक्ट प्रयोग करने पर सुंदरता आती है। मगर इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
