Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशाने के करीब पहुंचा, दिल्ली में जोरदार बारिश

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशाने के करीब पहुंचा, दिल्ली में जोरदार बारिश

faridabadnews24By faridabadnews24August 1, 2021No Comments3 Mins Read

राजधानी दिल्ली में जोरदार बारिश (Delhi Weather Today) देखने को मिली. रविवार सुबह मानसून के घने बादलों के बीच वहां तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. रविवार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर (Yamuna Water Danger Level) 205.28 मीटर पहुंचा जबकि ख़तरे का निशान 205.33 मीटर है. शनिवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया था और लगातार जलस्तर घट रहा था लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

बारिश के कारण यमुना बाजार समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन छुट्टी का दिन होने के कारण जाम जैसी स्थिति नहीं रही. यमुनाबाजार इलाके में पुल के नीचे कई फीट पानी भरने (Delhi Waterlogging) से कारें और अन्य वाहनों को परेशानी हुई. मौसम विभाग का भी मानना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश इसी तरह होती रहेगी. बारिशसे यमुना नदी का जलस्तर भीबढ़ रहा है.

दिल्ली में मानसून इस बार करीब 15 मिनट की देरी से पहुंचा है, लेकिन मानसून की सक्रियता के बाद यहां अमूमन हर रोज तेज या छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है. हालांकि बारिश औऱ जलभऱाव के कारण कई जगह सड़कों के धंसने से कई फीट गहरे गड्ढे से हादसे होते-होते भी बचे हैं. आईआईटी फ्लाईओवर के नीचे भी शनिवार को ऐसा ही 10-15 फीट सड़क अचानक ही धंस गई. इससे कई फीट गहरा गड्ढा हो गया. सड़क पर चल रहे वाहन इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचे.

राजधानी में भारी बरसात के कारण यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. यमुना का जलस्तर 205.28 मीटर दर्ज किया गया है. 24 घंटे में इसके खतरे के निशान तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है. यमुना में 205.33 मीटर पर खतरे का निशान है. राजधानी में यमुना के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया था. जल प्रवाह की बात करें तो बीते 24 घंटे में यह 1.60 लाख क्यूसेक दर्ज की गई है, यह साल का सबसे अधिक स्तर है.

दिल्ली में पिछले मंगलवार को तो रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई थी.राजधानी के कुछइलाकों में 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी. यह 2013 के बाद का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था. एक दशक में यह तीसरी बार है, जब यहां 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई हो. अब तक सबसे बड़ा रिकॉर्ड 266.2 mm का है, जब 1958 में 21 जुलाई को दिल्ली में इतनी बारिश दर्ज हुई थी.

faridabadnews faridabadnews24 heavy rain in Delhi Yamuna river water level nears danger mark
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.