
सेक्टर 22 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में मित्रता दिवस के अवसर पर “प्रकृति से मित्रता” अभियान के तहत छायादार वृक्ष के रूप में पिलखन तथा औषधिय पौधे के रूप में घृतकुमारी (एलोबेरा) के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक एवं मुख्य पुजारी पंडित सीता शरण तिवारी जी, मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित गंगेश तिवारी, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह, शरीफ आज़म, सुभाष यादव, फाइटर उतम मिश्रा, मास्टर मुकेश यादव तथा अन्य प्रकृति प्रेमियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित गंगेश तिवारी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष डॉ. आर एन सिंह एवं उनके सहयोगियों के द्वारा मंदिर परिसर में गुणवत्तायुक्त वृक्ष लगाएँ जाते हैं जिससे मंदिर परिसर हरियाली युक्त एवं प्रदूषण मुक्त बना रहता है। समय-समय पर लगाए गए वृक्षों के निरिक्षण के लिए इनका आना वृक्ष संरक्षण के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. आर एन सिंह ने कहा कि प्राकृति से बढ़कर कोई मित्र नहीं है, हमें जलवायु एवं मिट्टी की गुणवत्ता के अतिरिक्त विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सघन वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। हमें प्राकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए सतत् सकारात्मक कदम उठाना होगा। पंडित गंगेश तिवारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निश्चित रूप से धन्यवाद के पात्र हैं।
