Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नेहरू कालोनी, कल्याणपुरी व गांधी कालोनी में महिला एवं बाल विकास और अन्य महिलाओं ने जल शक्ति अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

नेहरू कालोनी, कल्याणपुरी व गांधी कालोनी में महिला एवं बाल विकास और अन्य महिलाओं ने जल शक्ति अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2021No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान ने कहा कि मानव जीवन में जल की भूमिका महत्वपूर्ण है। जल ही जीवन है। जल नहीं तो कल नही। हमें अपने और अपनी पीढियों के भविष्य के लिए आज ही जल को संरक्षण करके लिए बचाना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जलशक्ति अभियान के तहत यह जनजागरण की शुरुआत की गई है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान की तहत होने वाली गतिविधियों में और तेजी लाकर आम जनता को जागरूक करके इसका आमजन को भागीदार बनाना है। ताकि गिरते भूमि जल स्तर में सुधार किया जा सके और हमारे तथा आगे आने वाली पीढियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण किया जा सके। उन्होंने जल शक्ति अभियान के तहत करवाए जा रहे कार्यों के बारे में बताया कि इस अभियान के तहत मुख्यत: पांच बिंदु हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। जिनमें गांव व शहरी क्षेत्रों में तालाबों के जीर्णोद्वार, पौधारोपण, पुराने कुओं की सफाई व रख-रखाव, घरों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए जागरूक करना, घरों व रसोई के प्रतिदिन के पानी के लिए सोखता गड्ढे बनवाना शामिल हैं।
एडीसी सतबीर मान ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभाओं में गांव और शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए योजना तैयार करके उन्हें कल्सटर स्तर पर क्रियान्वित जा रहा है। पंचायत और वार्ड स्तर पर अनेक कार्य हैं, जिनके द्वारा गांव में जल संरक्षण को बढावा दिया जा रहा है। किसानों को जागरूक कर उन्हें कम पानी में उगने वाली फसलों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों को सरकार द्वारा जारी मेरा पानी मेरी विरासत स्कीम के तहत टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। जल शक्ति अभियान को जिला में सफल बनाने के लिए जल संरक्षण के लिए स्वयं भी जागरूक होकर अन्य सहयोगियों को भी जागरूक करें। जल संरक्षण करके मानव जीवन के लिए और पेड़ पौधे लगाकर सरकार द्वारा जारी शिकायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान को बेहतर रूप दिया जा सकता है।
एडीसी सतबीर मान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भी जल शक्ति अभियान का हिस्सा बनकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। सरकार की कोई भी जन कल्याणकारी योजना आम जन भागीदारी और जागरूकता से ही सही रूप से क्रियान्वित होती है। आमजन जल शक्ति अभियान का को अपनाकर जल संरक्षण करके अपनी हिस्सेदारी करें और सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जल शक्ति अभियान को सफल बनाएं। जल शक्ति अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी, कल्याण पुरी व गाधीं कालोनी में मंगलवार को आंगनवाड़ी वर्करों ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में उन्होंने कॉलोनी के लोगों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में अवगत करवाया।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को सुपरवाइजर श्रीमती रेनू चौधरी व श्रीमती समीता धीमान के द्वारा नेहरू कॉलोनी, कल्याणपुरी व गाधीं कालोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक मे उन द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी तथा क्रीड वेरिफिकेशन पर 0-6 साल की उम्र के बच्चों की मैपिंग, परिवार पहचान पत्र के तहत करवाने के बारे में निर्देश भी दिए। उनको यह भी बताया गया कि कोई कार्यकर्ता यदि इस कार्य को नहीं करेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर उनके द्वारा जल शक्ति अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और पानी को सोच समझकर सही तरीके से इस्तेमाल करें। वे बरसात के पानी का संरक्षण करें तथा पानी का दुरुपयोग ना करने के लिए दिशा निर्देश दिए।इस कार्यक्रम में सर्कल सुपरवाइजर श्रीमती रेनू चौधरी, श्रीमती समीता धीमान व सभी कार्यकर्ता मौजूद रही।
faridabadnews faridabadnews24 Kalyanpuri and Gandhi Colony under Jal Shakti Abhiyan Women and Child Development and other women took out Prabhat Pheri in Nehru Colony
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.