
पानीपत : शनिवार व रविवार को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की परीक्षा को लेकर रोडवेज 10 स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। इसके लिए रोडवेज ने प्लान तैयार कर लिया है। इसमें सात व आठ अगस्त को सभी सुबह चार बजे से ही बसों को परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएगी। इसमें जहां का भी परीक्षार्थी को जाना होगा, इसके लिए रोडवेज की बसें तैयार रहेगा। इसमें रोडवेज कर्मचारियों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें बस स्टैंड परिसर में कोई अव्यवस्था न हो सके।
डिपो के स्टेशन सुपर वाइजर पंकज पूनिया ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सात और आठ अगस्त को कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र अंबाला बताया जा रहा है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हिसार के लिए बसें चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 7 और 8 अगस्त को सुबह चार बजे बसें चलाई जाएंगी। बसें टिकटों के आधार पर चलाई जाएंगी। इसमें परीक्षार्थियों की राहत आसान करने के रोडवेज वीरवार को आनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा दे सकता है। इससे परीक्षार्थियों को टिकट बुकिंग करने में आसानी होगी। साथ ही रोडवेज को भी ये पता चल सकेगा कि कितनी बसों को परीक्षा के लिए रिर्जव रखना है। इसके लिए वीरवार को जीएम विकास नरवाल अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें काफी चीजे साफ हो जाएगा।
कास्टेबल भर्ती को लेकर अतिरिक्त बसें रहेगी तैयार
पानीपत डिपो के स्टेशन सुपर वाइजर पंकज पूनिया ने जागरण से बातचीत में बताया कि कास्टेबल भर्ती को लेकर 10 अतिरिक्त बसों को रिर्जव किया गया। इसके लिए वीरवार शाम तक सभी दिशा-निर्देश आ जाएंगे।
