
उत्तर प्रदेश में एक आईपीएस का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब एक आईएएस अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो शिक्षा विभाग में विशेष सचिव स्तर के एक अफसर का है. जिसमें एक महिला से चैट के दौरान बनाया गया उनका अश्लील वीडियो सामने आया है. इस संबंध में लखनऊ साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है.
अब यह अश्लील वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पीड़ित आईएएस अधिकारी ने मामले की शिकायत लखनऊ पुलिस के साइबर सेल में की. शिकायत मिलते ही लखनऊ साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है. अभी आरोपी महिला पुलिस के हाथ नहीं आई है.
