
क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अपने अनुभव, तकनीकी और सूत्रों के माध्यम से केस का खुलासा करते हुए आरोपी दीपांशु को 3 अगस्त 2021 और आरोपी किशोरी को आज दिनांक 4 अगस्त 2021 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई। आरोपी दीपांशु ने बताया कि वह और मृतका सुधा पत्नी स्वर्गीय प्रेमपाल उम्र 45 वर्ष की नाबालिग पुत्री दोनों पिछले 2 साल से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन मृतका सुधा उनके इस रिश्ते के खिलाफ थी।
इसी कारण दोनों ने मिलकर सुधा को मारने की योजना बनाई और योजना अनुसार दिनांक 10.07.2021 को दीपांशु नींद की गोलियां लेकर आया और अपनी प्रेमिका (नाबालिग लड़की) को दे दी। लड़की ने निम्बू पानी (शिकंजी) में नींद की गोलियां अपनी माँ को खिला दी और रात को लगभग 12/12:30 बजे आरोपी दीपांशु से विडियो कॉल की, योजना अनुसार आरोपी दीपांशु ने पहले तकिये से मुह दबाने के लिए बोला और फिर चुन्नी से गला दबाने के लिए कहा, दीपांशु के कहे अनुसार पहले तकिये से और फिर चुन्नी से गला दबाकर लड़की ने अपनी माँ सुधा की हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जहां से माननीय अदालत ने आरोपी दीपांशु को जेल में भेज दिया और नाबालिग आरोपी लड़की को करनाल नाबालिक जेल भेजने के निर्देश दिए। मामला सुलझाने वाली पुलिस टीम: – निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक ब्रहम प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक राजबीर सिंह, , सिपाही अनिल कुमार, सिपाही अजमेर, सिपाही नकुल, सिपाही प्रीतम, सिपाही सुरेन्द्र (ड्राईवर)
