
दिग्गज प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपने वर्क फ्रंट या निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं. हालांकि हाल ही में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जो बात अपने फैंस के साथ इंस्टा स्टोरी पर शेयर की उससे उनके कुछ फैंस को खुशी से ज्यादा तकलीफ हुई होगी.
नेहा कक्कड़ ने कर दिया ये काम
दरअसल नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने कुछेक फैंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए इन फैंस से माफी मांगी है और उन्होंने कहा है कि अब से वो सिर्फ उन लोगों को फॉलो करेंगी जिन्हें वह निजी तौर पर जानती हैं. अब नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने ये फैसला क्यों लिया है ये तो उन्हें ही पता होगा लेकिन जाहिर तौर पर इससे उनके कुछ फैंस को तकलीफ जरूर हुई होगी.

इंस्टा स्टोरी में फैंस से मांगी माफी
नेहा (Neha Kakkar) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘सॉरी!! आखिरकार मैंने इंस्टाग्राम पर कुछेक लोगों को अनफॉलो करने का फैसला लिया है. क्योंकि अतीत में मेरे साथ कुछ खराब अनुभव हुए हैं. अब से सिर्फ उन्हें फॉलो करूंगी जिन्हें मैं जानती हूं और मिलती रहती हूं या जिनके साथ काम करती रहती हूं. माफी चाहती हूं अगर आपको बुरा लगा हो. किसी तरह का कोई शिकवा मत रखना. लेकिन जिंदगी यही है. हमें बहुत बहुत सावधान रहना चाहिए.’
सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली म्यूजिशियन
बता दें कि इसी महीने नेहा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली म्यूजिशियन बनी हैं. वह सोशल मीडिया पर 6 करोड़ से ज्यादा लोगों की फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं. नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने आने वाले गानों या फिर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ न कुछ चीजें शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस जमकर एन्जॉय करते हैं.
