
नई दिल्ली/फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी सांसद डा सुशील गुप्ता ने बीते मंगलवार को फरीदाबाद स्थित गांव खोरी के सभी निवासियों के पुर्नवास को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही के उपरांतं कोर्ट द्वारा सभी को पुर्नवास दिए जाने की उम्मीद पर खुशी जाहिर की है।उन्होंने कहा वह शुरू से ही यह मांग उठाते आए है कि खोरी गांव में रहने वाले प्रत्येक निवासी का पुर्नवास किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रवासी संगठन वेलफेयर सोसायटी का गठन रिजवान अली गांधीवादी, सपना गुप्ता द्वारा 12 जुलाई को किया गया। जिसने कोर्ट में सभी खोरी निवासियों को आश्रय देने की मांग को उठाया। 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद अपने आदेश में कहा कि फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त सभी खोरी वासियों के अस्थाई रहने, खाने पीने की व्यवस्था करेंगा, जब तक पुर्नवास नीति को लेकर कोई फैसला नहीं आ जाता। उन्होंने निगम आयुक्त को यह भी कहा कि वह एक मेल बनाए, जिसमें गांव वासी इस संबंध मंे समस्त जानकारी दे सकें। यहीं नहीं मेल के माध्यम से समस्त जानकारी कोर्ट को भी मुहैया करवानी होगी।
डा गुप्ता ने कहा कि गर्व की बात है कि अब सभी खोरी निवासियों को रहने खाने के लिए कहीं नहीं भटकना पडेगा। वह एक छत के नीचे ही पुर्नवास होने तक खानेपीने तथा रह सकेंगे। दूसरा वह अपनी बातों को भी प्रशासन तक पहुंचा पाएंगे। दूसरा सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सभी खोरी विस्थापितों को आश्रय देने हेतू प्रदेश सरकार से 23 अगस्त तक अपनी विस्थापित के पुर्नवास नीति को कोर्ट में जमा करवाएं।
इस संबंध में प्रवासी संगठन वेलफेयर सोसायटी के रिजवान अली गांधी वादी तथा सपना गुप्ता ने कोर्ट में खोरी गांव वासियों की बात को रखने हेतू डा सुशील गुप्ता द्वारा वकील कमल गुप्ता, मोहित फूल, सुनेना फूल के रूप में मदद देने पर आभार जताया है।सोसायटी के पदाधिकारियों का कहना है कि डा गुप्ता के कारण ही आज उनको अपने घर मिलने की आस बंधी है।खोरी गांव वासियों के पुर्नवास और खानेपीने की व्यवस्था किए जाने पर राहत महसूस कर रहें है, तथा एक ही छत के नीचे सभी के होने से संगठन को भी मजबूती मिलेगी।
