धर, गंगा (Ganga) का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर तक पहुंच गया है. बाढ़ का पानी गर्भगृह में पहुंचने और बजरंग बली की प्रतिमा के डूबने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं.
प्रयागराज. सावन के महीने में कहीं मौसम सुहाना है तो कहीं कुदरत कहर बरपा रही है. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में भारी बारिश (Heavy Rainfall) का असर दिखने लगा है. यहां गंगा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से लगातार बढ़ रहा है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया है. निचले इलाकों में रह रहे लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगह की ओर जा रहे हैं. वहीं तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण जिले में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. हालांकि अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से करीब चार मीटर नीचे हैं, लेकिन नदियों के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है.
लिहाजा स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन लोगों से नदी के किनारों को खाली करने की अपील कर रहा है. उधर, गंगा का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर तक पहुंच गया है. बाढ़ का पानी गर्भगृह में पहुंचने और बजरंग बली की प्रतिमा के डूबने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं. मदिर का पूरा कैम्पस भी करीब ढाई से तीन फिट पानी में डूब गया है.
Low-lying areas in Prayagraj inundated due to rise in water-level in Ganga and Yamuna rivers; Local Administration on high alert pic.twitter.com/XtkKH5YmZs
— ANI UP (@ANINewsUP) August 6, 2021
पौराणिक महत्व वाला यह दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां हनुमान जी आराम की मुद्रा में लेटकर अपनों भक्तों को दर्शन देते हैं.बता दें कि यूपी के कई जिलों में 7 और 8 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि दोनों दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. पांच और छह अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछेक स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान जताया गया है. बीते चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्की बारिश हुई तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं है.

