
मंदिर के पुजारी को बहुत आदार और सम्मान दिया जाता है। लेकिन दरभंगा के पुजारी की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे देखकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए है। वीडियो में पुजारी महिला के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।दरअसल दरभंगा में एक पुजारी ने महिला के साथ बाल पकड़कर मारपीट की। जब पुजारी ने ये हरकत की तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी पंडित के खिलाफ मंदिर कमेटी द्वारा कार्रवाई की गई है।कमेटी का ये भी कहना है कि मामले की जांच पूरी होने तक पुजारी को मंदिर के कामों से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला दरभंगा के राज परिसर में स्थित प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर का है। महिला मां श्यामा माई की पूजा करने मंदिर आई थी।
लेकिन कोरोना गाइडलाइन के कारण मंदिर के अंदर आम लोगों के प्रवेश को बंद रखा गया है। ऐसे में महिला नियमों का उल्लंघन कर मंदिर के गेट खोलने की जिद पर अड़ गई। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ गया की बात मारपीट तक पहुंच गई और पुजारी ने महिला की पीटाई कर दी।इस घटना को लेकर मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचन्द्र रॉय का कहना है कि पंडित द्वारा महिला के साथ किए गए इस बर्ताव के लिए पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की तरफ से इस मामले को लेकर कोई शिकायत भी अब तक दर्ज नहीं करवाई गई है। इस मामले में मंदिर प्रबंधक द्वारा पंडित का बचाव भी किया जा रहा है। मंदिर प्रबंधक पीड़ित महिला को विक्षिप्त बताकर पुजारी को बचाने का प्रयास कर रहे है।
