
बेटियों के लिए देश में कई कानून बनाए गए है लेकिन जिस देश की बेटी अपने घर में सुरक्षित नहीं है उसके लिए कितने भी कानून क्यों ना बन जाएं उनकी हालत वैसी की वैसी रहेगी। एक तरफ बेटियां ओलंपिक में देश का नाम रोशन कर रही है दूसरी तरफ बेटियों को खुद के फैसले लेने पर भी मनाही है।हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना की जहां तीन महीने पहले शादी करके आई युवती के पति की हत्या कर दी गई। और हत्या का आरोप लगा युवती के घर वालों पर।

बताया जा रहा है कि गगहा क्षेत्र के धर्मसेन देवकली गांव के नलिन कुमार मिश्र की बेटी दीप्ति और अनीश शादी से पहले एक-दूसरे को जानते थे। दोनों की नियुक्ति ग्राम पंचायत अधिकारी के तौर पर कौड़ीराम ब्लॉक में हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।लेकिन शादी तक बात पहुंची तो जाति बीच में आ गई। दीप्ति मिश्रा के घरवालों ने उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं किया तो दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली। उस समय दीप्ति के पिता अनीश के खिलाफ अपहरण का केस भी दर्ज किया था।लेकिन दोनों बालिग थे और कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। इसके बाद लड़की के घरवाले भी तैयार हो गए थे और 3 महीने पहले दोनों का धूमधाम से विवाह हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़े भी हुए दीप्ति ने अनीश पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए गगहा थाने में केस भी दर्ज कराया था।लेकिन अनीश ने माफी मांगी और दीप्ति ने केस वापस ले लिया। लेकिन अब अनीश के हत्या का आरोप दीप्ति के घर वालों पर लगाया जा रहा है। इस मामले में 17 लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। जिसमें से आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दीप्ति के पिता नलिन मिश्र की कपड़े की दुकान है। उसका बड़ा भाई अभिनव पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। छोटा भाई अनुपम पढ़ाई कर रहा है। चचेरा भाई भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। घटना के बाद पुलिस ने दीप्ति के मायके दबिश दी लेकिन गांव या घर पर कोई नहीं मिला।
