
फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट पिछले कुछ सालों से समाज में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है फिर चाहे ये बदलाव महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर हो या वुमंस हाइजिन पर जागरूकता अभियान चलाना हो और हमारे समाज का एक जरुरी हिस्सा बन चुके प्लास्टिक के खिलाफ आवाज उठाना हो आज हर तरफ प्लास्टिक से बने बैग और प्लास्टिक से बनी वस्तुएं हमारे घर और समाज का हिस्सा बनती जा रही है जो हमारे लिए तो नुकसानदायक है ही साथ ही हमारे पर्यावरण के लिए भी बहुत बड़ा नुक़सान है ।हम चाहे कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन हम प्लास्टिक से छूटकारा नहीं पा सकते इसका मुख्य कारण है कि हमारे पास प्लास्टिक का विकल्प नहीं है
यही कारण है कि बदलाव हमारी कोशिश चेरिटेबल ट्रस्ट पिछले कुछ सालों से प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव अपनी टीम के साथ मिलकर समय समय पर प्लास्टिक का विकल्प लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है इस पुरे कोरोना काल में भी बदलाव की महिला टीम ने लोगों तक कपड़े से बने मास्क बनाकर पहुंचाए साथ ही प्लास्टिक बैग की जगह लोगों को कपड़े से बने बैग बांटे आज भी बदलाव की महिला टीम उसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए कपड़े से बने बैग बना रही है ये बैग बिल्कुल बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक या स्टाइलिश बैग की तरह ही होते हैं साथ ही ये बहुत मजबूत होते हैं क्योंकि इन बैग को बनाने के लिए उत्तम किस्म के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है
जिस तरह से हम फल और सब्जी को घर पर रखने के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते हैं जो की हमारे लिए नुकसानदायक है बदलाव की टीम ने कपड़े से बने बैग बनाए हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि ये बैग कॉटन कपड़े से बने हैं साथ ही ये किफायती दर पर भी उपलब्ध है अगर हमें हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और खुद को स्वस्थ रखना है तो हमें प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का बहिष्कार करना ही होगा। बदलाव हमारी कोशिश की एक कोशिश है प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता आप सब भी इस अभियान का हिस्सा बने प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े से बने बैग का इस्तेमाल करें।
