Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब जमाबंदियों में सरकारी जमीन की मालिक होगी सरकार, हरियाणा में जल्‍द लागू होगी नई भूमि नीति

अब जमाबंदियों में सरकारी जमीन की मालिक होगी सरकार, हरियाणा में जल्‍द लागू होगी नई भूमि नीति

faridabadnews24By faridabadnews24August 10, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा. चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने सरकारी जमीनों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्‍य में अब सरकारी जमीनों की मालिक हरियाणा सरकार होगी। जमाबंदी में इस बारे में प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही राज्‍य की नई भूमि नीति जल्‍द जारी होगा। जनसंपर्क एवं सूचना विभाग ने बताया कि, हरियाणा में सरकारी जमीनों की मलकियत अब प्रदेश सरकार के नाम होगी। प्रदेश में इस समय गिरदावरी का काम चल रहा है। इसलिए जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में बन रही जमाबंदियों में सरकारी जमीनों की मलकियत हरियाणा सरकार के नाम प्रदर्शित करें।

हरियाणा मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था, जिस पर काम शुरू हो गया है। प्रदेश के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जमाबंदियों के कास्त के कालम में संबंधित विभाग की भूमि का ब्योरा दर्ज करें और उसमें भूमि के बारे में पूरी जानकारी डालें। अंतिम कालम के अंदर इस जमीन के संबंध में निर्मित भवन, निर्माण, खाली स्थान और अधिग्रहण जैसी जानकारी दर्ज होनी है।

संजीव कौशल ने सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की और स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे से बाहर की जमीन के स्वामित्व की दिशा में अब हुई प्रगति की जानकारी हासिल की। कौशल ने बताया कि पिछले दिनों कैबिनेट में हरियाणा सरकार ने हरियाणा लैंड बैंक बनाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत सरकार को हर प्रकार की भूमि की जानकारी रहेगी।

ये भी पढ़े:-  किसानों को लगेगा झटका, वापस करने होंगे योजना के पैसे, जानें लिस्ट में आपका नाम तो नहीं…

लैंड बैंक के तहत हर प्रकार की भूमि की जानकारी होने की वजह से योजनाओं को धरातल पर लाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। इससे राज्य के सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली जमीन की हर प्रकार की जानकारी रहेगी।आम आदमी पार्टी ने कहा- पंजाब के बहु-चर्चित अनाज घोटाले की हाईकोर्ट की निगरानी में CBI जांच होआम आदमी पार्टी ने कहा- पंजाब के बहु-चर्चित अनाज घोटाले की हाईकोर्ट की निगरानी में CBI जांच हो

संजीव कौशल ने बताया कि जब भी सरकार जिस जिले में किसी योजना के लिए जमीन की जरूरत महसूस करेगी तो एक क्लिक पर पता चल सकेगा कि जिलों में कौन-कौन सी साइटें खाली हैं। कौशल के अनुसार अगले दो दिन में लैंड पालिसी भी अधिसूचित कर दी जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार स्वामित्व योजना पर कार्य लगातार जारी रखें और अब तक जो निर्धारित लक्ष्य रखे गए थे, स्वामित्व योजना के तहत वे पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि वे रिकार्ड रूम के आधुनिकीकरण के काम से संतुष्ट हैं।

faridabadnews faridabadnews24 new land policy will be implemented in Haryana soon Now government will be the owner of government land in Jamabandis
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.