
फरीदाबाद : Women’s power द्वारा गरीब बच्चे या ऐसे जो शिक्षा के लिए विद्यालय जाने में असमर्थ हैं ऐसे बच्चों के लिए पाठशाला का आयोजन किया गया है | Women’s power कि प्रेजिडेंट चांदनी आज़ाद अली का मानना है कि शिक्षा पे सबका अधिकार है इसी लिए जो बच्चे विद्यालय जाने में असमर्थ हैं उनके लिए women’s power द्वारा मुफ्त पाठशाला खोली गयी है | उन बच्चों को मुफ्त में किताबें कॉपियां और स्टेशनरी भी उपलब्ध कराई जाएगी l शिक्षा का अधिकार सभी को है और यह हक किसी से छीना ना जाए इसीलिए वह वूमेन पावर ने यह पाठशाला का आयोजन किया है l इस कार्य में आज चांदनी जी के साथ डॉली कपूर, सुमित, इंदु, मिलि और ज़ारा भी शामिल रहे l
