
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के छोटे भाई गुलशन खट्टर का असामायिक निधन हो गया है। आज उनके छोटे भाई गुलशन की मौत हो गई है। उनका गुरुग्राम के मेदांता में इलाज चल रहा था। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।56 वर्षीय गुलशन निमोनिया की बीमारी से ग्रस्त थे। वे रोहतक के भिवानी चुंगी में परिवार के साथ रहते थे और गांव में खेती-किसान करते थे। शाम तीन बजे शीला बाईपास स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित भाजपा के मंत्री, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रोहतक में पहुंचना शुरू कर दिया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले के गांव बनियानी में रहें। मुख्यमंत्री सहित पांच भाई और दो बहने हैं। सबसे बड़े मनोहर लाल, उसके बाद जगदीश लाल, चरणजीत खट्टर, गुलशन लाल खट्टर व सबसे छोटे विजय खट्टर हैं।गुलशन लाल पहले गांव बनियानी में ही रहते थे। बाद में रोहतक के भिवानी चुंगी स्थित राजेंद्र कालोनी में मकान बना लिया और परिवार के साथ रहने लगे। गुलशन लाल गांव में पुस्तैनी जमीन पर खेती करते थे।
दुःखद सूचना :-आज सुबह हम सबके प्यारे श्री गुलशन खट्टर जी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के छोटे भाई का निधन हो गया है ।
अंतिम संस्कार घर 1741/4A राजेंद्रा कालोनी , वर्मा पेट्रोल पंप से पहले वाली गली भिवानी चुंगी से चलने का समय 2.30 बजे दोपहर का रहेगा और 3 बजे शीला बाई पास शमशान घाट पर होगा।
( कृपया कोरोना के नियमों का पालन करें)
ॐ शांति शांति शांति ॐ
