
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को बैंक से जोड़ने के लिए जीरो बैलेंस पर खाता खोलने के लिए जनधन खाता योजना की शुरुआत की थी। आज करोड़ो नागरिक इस योजना से जुड़कर इसका लाभ उठा रहे है।कोरोना महामारी में भी केंद्र सरकार द्वारा जनधन खाता धारक महिलाओं के अकाउंट में 500 रुपए महीना जमा करवाए गए थे। इसके अलावा भी जनधन खाता धारकों को कई सुविधाएं मिलती है। इसमें आपको ओवरड्राफ्ट और रूपे कार्ड समेत कई खास सुविधाएं दी जाती है।
जनधन खाते की जानकारी के लिए भी आपको बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते आप घर बैठे बस एक मिस कॉल से अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते है। या फिर PFMS पोर्टल के जरिए भी आप अपना बैलेंस पता कर सकते है।
- इसके लिए आपको PFMS पोर्टल https://pfms.nic.in/NewDefaultHome.aspx# पर जाना होगा।
- यहां ‘Know Your Payment’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद में आपको अपना अकाउंट नंबर एंटर करना होगा।
- यहां आपको दो बार अकाउंट नंबर डालना है और कैप्चा कोड भरना होगा।
- अब आपके खाते का बैलेंस आपके सामने आ जाएगा
आप मिस कॉल से भी बैलेंस जान सकते है लेकिन इसके लिए आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जन धन खाता होना जरुरी है। इसके लिए आपको 18004253800 या फिर 1800112211 नंबर पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देना है।
