
यमुनानगर : आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है जहां जिले के गांव उन्हेड़ी में चोरों ने काली माता के मंदिर का ताला तोड़ हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि चोरी की सूचना मंदिर के पुजारी को सुबह लगी, जब वह पूजा करने आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुजारी ने बताया कि उसने अपने खेत में काली माता का मंदिर बनाया है। रोज की तरह वह शाम के समय मंदिर में पूजा के बाद ताला लगा घर आ गया था। सुबह जब वह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और समान चोरी था।
