
करनाल के घरौंडा इलाके में एक रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता युवक के साथ फरार हो गई है। विवाहिता उस युवक को अपना धर्म भाई कहती थी। लेकिन अब तीन साल के बेटे को लेकर उसके साथ फुर्र हो गई है।जानकारी के मुताबिक करनाल के घरौंडा के अलीपुरा गांव की रहने वाली रानी देवी ने पानीपत के थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसमें बताया कि उसके बेटे राहुल की शादी 8 दिसंबर 2015 को करनाल के एक गांव की लड़की के साथ हुई थी।
महिला ने शिकायत में बताया कि राहुल और उसकी पत्नी को शादी के बाद तीन साल का एक बेटा भी है। विवाहिता की सास ने बताया कि प्रियंका के पास अंकित नाम का एक लड़का आता था, जो कि अलीपुरा गांव में रहता था।सास ने बताया कि बहू घर पर आने वाले अंकित को अपना धर्म भाई बताती थी। आरोप है कि विवाहिता अपने पति को कई बार नींद की गोलियां दे देती थी और उसके बाद रात को अंकित के साथ बात करती थी। उसमें उसकी बहन भी साथ देती थी।सास रानी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बहू को कई बार समझाया कि अंकित से बात न किया कर लेकिन वह नहीं मानी। सात अगस्त को वह राहुल और पोते को लेकर शहर में चली गई। कहने लगी प्रकाश नगर में किराये पर रहेंगे। वहीं पर नौकरी करेंगे।राहुल ने अलीपुरा आकर बताया कि उसकी पत्नी लापता है। बेटे को लेकर चली गई है। वे लोग सोनीपत के गांव कुराना पहुंचे। अंकित कुराना का रहने वाला है। वो भी वहां नहीं मिला।रानी ने आरोप लगाया कि बहू को भगाने में सोनिया का भी हाथ है। पुलिस ने शिकायत पर अंकित व उसकी बहन पर केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस अब विवाहिता की तलाश की जा रही है।
