Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जल्द शुरू होगा निर्माण, जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में 70 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, नये कैंपस को मिली स्वीकृति

जल्द शुरू होगा निर्माण, जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में 70 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, नये कैंपस को मिली स्वीकृति

faridabadnews24By faridabadnews24August 16, 2021No Comments9 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि के रूप में केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में 70 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। विश्वविद्यालय द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस आज ‘विकास पर्व’ के रूप में मनाया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि थे लेकिन किन्हीं व्यक्तिगत कारणों से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाये।कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की अगुवाई में आयोजित ‘लोकार्पण समारोह’ में जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें अधिकांश परियोजनाओं की आधारशिला 2017 में उनके द्वारा रखी गई थी। परियोजनाओं में बहुमंजिला विज्ञान खण्ड, बहुमंजिला आवासीय परिसर, केन्द्रीय उपकरण प्रयोगशाला, स्वर्ण जयंती द्वार, अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो और रॉयल एनफील्ड ट्रेनिंग सेंटर (कौशल विकास) शामिल हैं। इस अवसर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित काॅफी टेबल बुकलेट का विमोचन भी किया गया। केन्द्रीय राज्य मंत्री ने विश्वविद्यालय में स्थापित शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी तथा जे.सी. बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समारोह में फरीदाबाद के विद्यायक श्री नरेन्द्र गुप्ता, बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव से विधायक श्री राजेश नागर, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री राज नेहरू, कुलसचिव डाॅ. एस.के गर्ग, श्री देव प्रसाद भारद्वाज तथा गंगाशंकर मिश्र के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर ने फरीदाबाद-गुरूग्राम मार्ग पर बनने वाले विश्वविद्यालय के नये कैंपस की प्रगति का जायजा लिया और अवगत करवाया कि जिला योजना में विश्वविद्यालय के नये कैंपस को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही औपचारिकताएं पूरी होने के उपरांत नये कैंपस का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए राज्य सरकार से फंड स्वीकृत करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का नया कैंपस फरीदाबाद-गुरूग्राम को जोड़ने वाली प्रस्तावित मैट्रो लाइन पर स्थापित होगा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय से उनका पुराना नाता रहा है। फरीदाबाद में छात्र संघ चुनाव के समय से उनकी निकटता यहां के छात्रों के साथ रही। इस संस्थान का फरीदाबाद के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आज भी यह संस्थान युवाओं को रोजगार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गतिशक्ति योजना की घोषणा की है, जिसका लाभ भी आने वाले समय में युवाओं को मिलेगा।

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय द्वारा विगत छह वर्षों के दौरान किये गये ढांचागत विकास को लेकर प्रसन्नता जताते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि विश्वविद्यालय ने अपने राजस्व स्रोतों को उपयोग करते हुए व्यापक ढांचागत सुविधाएं विकसित करने में सफलता हासिल की है।

विश्वविद्यालय के विकास को फरीदाबाद के विकास से जोड़ते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने श्री कृष्णपाल ने कहा कि पिछले सात सालों में विकास के मामले में फरीदाबाद में कई बड़े बदलाव आये है और विश्वविद्यालय का ढांचागत विकास राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं का ही हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। जिस तरह से बिजली के मामले में दक्षिणी हरियाणा को ‘ए प्लस’ रैटिंग हासिल है, उसी तरह से यह विश्वविद्यालय भी प्रस्तावित नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस’ रैटिंग हासिल करेगा, ऐसा उनका विश्वास है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सबसे पुरानी कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय में इस समय 10 हजार विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है। इसकी तुलना में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय जोकि अपेक्षाकृत नया है और क्षेत्रफल की दृष्टि से बेहद छोटा विश्वविद्यालय है, यहां विद्यार्थियों की कुल संख्या 6 हजार तक पहुंच चुकी है, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन बधाई का पात्र है, जिनके प्रयासों से शिक्षा का स्तर इतना अच्छा है कि यह विश्वविद्यालय हरियाणा के छात्रों की पसंद बना है और आने वाले समय में नया कैंपस बन जाने के बाद यहां उत्तर भारत का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बनेगा।

इससे पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल ने विश्वविद्यालय की परियोजनाओं का अवलोकन किया और देवऋषि नारद मीडिया अनुसंधान केन्द्र के नाम से स्थापित अत्याधुनिक स्टूडियो से काफी प्रभावित हुए। जहां उन्होंने मीडिया के विद्यार्थियों को संक्षिप्त साक्षात्कार भी दिया।

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ ऐतिहासिक अवसर है। लगभग 400 विद्यार्थियों से शुरू हुआ यह संस्थान आज छह हजार विद्यार्थियों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान कर रहा है। नये पाठ्यक्रमों और विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ढांचागत विकास जरूरी था। शहर के बीचोबीच स्थित होने के कारण विश्वविद्यालय का हाॅरिजाॅन्टल विकास संभव नहीं था, इसलिए वर्टिकल विकास को प्राथमिकता दी गई है और कई बहुमंजिला भवनों को निर्माण किया गया है।

कुलपति ने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय ने नैक मान्यता तथा एनआईआरएफ रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि चूंकि विश्वविद्यालय का नया कैंपस मिलेनियम सिटी गुरूग्राम तथा औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के बीच पड़ता है, विश्वविद्यालय की योजना नये कैंपस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी, ब्लाॅक चेन जैसी नवीनतम प्रौद्योगिकी पर आधारित पाठ्यक्रम और शोध सुविधाएं विकसित करने की योजना रखता है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से विश्वविद्यालय के नये कैंपस के लिए सरकार से फंड उपलब्ध करवाने का अनुरोध भी किया।

——————————————————————-

Union Minister inaugurated over 70 Cr Projects at JC Bose University

Faridabad(abtaknews.com)15 August,2021:The Union Minister of State for Power and Heavy Industries Sh. Krishan Pal Gurjar, on behalf of Chief Minister of Haryana, Sh. Manohar Lal today inaugurated various development projects costing over Rs. 70 crore at JC Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad. The 75th Independence Day was celebrated by the University today as ‘Vikas Parv’.

The Chief Minister Manohar Lal was the Chief Guest in the function, but due to some personal reasons, he could not attend the program. The foundation stone of most of the development projects were laid by the Chief Minister in the year 2017 which were inaugurated today in a ceremony organized by the University. The projects include two multistoried buildings, the Science Block and Residential Complex, the Golden Jubilee Gate, Central Instrumental Laboratory, State-of-the-Art Digital Studio and Royal Enfield Training Centre (Skill Development). On this occasion, the Minister also released a Coffee Table Booklet based on the historical journey and achievements of the University. The Union Minister also paid tribute to the brave soldiers at the War Hero Memorial set-up in the University and garlanded the statue of JC Bose.

The function was attended by MLAs Narendra Gupta, Seema Trikha, Rajesh Nagar, Vice Chancellor of SVSU Raj Nehru, Registrar Dr. SK Garg, DP Bharadwaj and Ganga Shankar Mishra besides many other dignitaries.

On this occasion, the Minister took stock of the progress of the new campus of the University to be built on the Faridabad-Gurugram road and apprised that in principle approval has already been accorded to the proposal of new campus of the University in the district plan. The construction of the new campus would soon be started after completion of all the necessary formalities. He also assured to get the funds sanctioned from the State Government for the new campus of University. He said that the new campus of the University would be set-up on the proposed Metro line connecting to Faridabad and Gurugram, he added.

Union Minister of State Mr. Gurjar said that he had a long association with the University when it was a diploma institute. Since the time of the student union elections in Faridabad, he was closely associated with the students of this institute. This institute has contributed significantly to the industrial development of Faridabad and even today, it is playing an important role in providing employment to the youth. He said that Prime Minister Narendra Modi has today announced a 100 lakh crore holistic infrastructure development programme ”Gatishakti”, which is aimed at boosting employment opportunities and productivity of industries on Independence Day. It will benefit the youth in the coming times.

Expressing pleasure over the infrastructural development made by the University under the leadership of Prof. Dinesh Kumar during the last six years, the Minister said that it is commendable that the University has succeeded in developing comprehensive infrastructure facilities utilizing its own resources.

Linking the development of the University with the development of Faridabad, the Union Minister said that in the last seven years, many major changes have taken place in Faridabad in terms of development. The infrastructural development in the University is also a part of it. Sh. Krishan Pal, who is a Union Minister of State for Power, said that JC Bose University is known for its academic quality. Just as Dakshin Haryana has got ‘A+’ rating in power distribution, similarly to this, the University will also get ‘A+’ rating in the NAAC in coming days, he believes. He said that at present, the total student strength in Kurukshetra University, which is the oldest University in Haryana, has about 10 thousand students. In comparison to this, the student strength in J.C. Bose University, which is relatively a new and a small University in terms of area, has reached about 6 thousand, for which the university administration deserves appreciation. The quality of education in the University is so good that it has become the first choice of the students in Haryana, and in the coming times, after the new campus is built, it will become the most prestigious University of North India, he added.

Earlier, the Minister took a round of various projects of the University and was greatly impressed by the State-of-the-Art Studio established by the name of Devrishi Narada Media Research Centre. He also gave a brief interview to the media students.

Addressing the program, the Vice Chancellor Prof. Dinesh Kumar said that the 75th anniversary of independence is a historic occasion for the University. Started with about 400 students, this institute is now providing quality education to 6000 students. Considering the demand of new courses and the increasing number of students, new infrastructural development was necessary. As the University is situated in the heart of the city, the horizontal development of the University was not possible, hence vertical development has been given priority and many multi-storey buildings have been constructed.

The Vice Chancellor said that the university has set a target to achieve better outcomes in NAAC accreditation and NIRF ranking in the coming times. He said that since the new campus of the University lies between Millennium City Gurugram and Industrial City Faridabad, the University plans to develop courses and research facilities based on latest technology like Artificial Intelligence, IoT, Block Chain etc. in the new campus, he added

Construction will start soon faridabadnews faridabadnews24 new campus gets approval projects worth more than 70 crores inaugurated in JC Bose University
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.