
अगर आपने 10वीं-12वीं पास कर रखी हैं और हरियाणा में सरकारी विभाग में नौकरी तलास रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने नायब तहसीलदार, चुनाव कानूनगो, कार्य पर्यवेक्षक, इलेक्ट्रीशियन समेत कई पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर नोटिस जारी किया है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए सभी पात्रता मापदण्डों को पूरा करते हैं और इन पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, उनसे अनुरोध है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के इन पदों पर आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना से सारी जानकारी ध्यान पूर्वक पढने के बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।
इन पदों के लिए उम्मीदवार 06-09-2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की शेक्षणिक योग्यता 10वीं-12वीं व डिग्री पास होना चाहिए। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन की पूरी जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया व आधिकारिक नोटिस की जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
