
पुलिस महकमा कुछ गिने चुने पुलिसकर्मी की वजह से काफी बदनाम है। कुछ पुलिस अफसर अपनी पोस्ट का गलत फायदा उठाते है लेकिन कुछ अफसर है जो दिन रात देश की सेवा में लगे रहते है। आज हम ऐसे ही पुलिस अधिकारी की बात करने जा रहे है जो आईपीएस है लेकिन जमीन से जुड़े है।हम बात कर रहे है दो राज्यों हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की। वह 12 साल से पुलिस में कार्यरत है अपने करियर में उन्होंने कई गैंगस्टरों को ठिकाने लगाया है। जिसकी वजह से उन्हें सुपर कॉप भी कहा जाता है।

कुलदीप चहल ने कभी भी अपनी पोस्ट का गलत इस्तेमाल नहीं किया है। वो अपनी मेहनत से आज यहां तक पहुंचे है। उनकी सादगी का उदाहरण उनके सोशल मीडिया पेज से पता चलता है। हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट डाली जो देखते ही देखते वायरल हो रही।उन्होंने जो फोटो डाली उसमें वह गांव में अपनी भैंस का दूध निकालते नजर आ रहे हैं। यह केवल एक फोटो नहीं बल्कि उन लोगों खासतौर से युवाओं के लिए संदेश है जो कि गांव को छोड़ अब शहर में रह रहे हैं। कुलदीप चहल ने पोस्ट पर लिखा है नो मैटर व्हेयर लाइफ टेक यू नेवर फोरगेट व्हेयर यू कम्स फ्राम।
सुपर कॉप कुलदीप चहल जींद के छोटे से गांव के रहने वाले है। उनके पिता किसान थे उनके परिवार की हालत बहुत अच्छी नहीं थी। उन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़कर आइपीएस तक का सफर पूरा किया है। जब वह कॉलेज में थे तो पिता के साथ खेतों में भी काम करते थे। और घर में भैंस की देखभाल करते थे।बता दें सुपर कॉप कुलदीप चहल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री की। उन्होंने अपनी पढ़ाई हिंदी मीडियम से की और यूजीसी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास की। उनके करियर की शुरुआत बतौर चंडीगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर हुई थी। लेकिन सिविल सर्विसेज की तैयारी करते रहे।

चंडीगढ़ के मनीमाजरा थाने में एएसआइ रहते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी की और 2009 में सिविस सर्विसेज में आइपीएस चुने गए। ट्रेनिंग के बाद आइपीएस कुलदीप चहल पंजाब कैडर अलॉट हुआ। पोस्ट मिलते ही उन्होनें क्रिमिनल का सफाया करना शुरू कर दिया।सुपर कॉप कुलदीप चहल ने पंजाब के कई बड़े गैंगस्टर का खात्मा किया है। जिसकी वजह से उन्हें जेड सुरक्षा दी गई है। पहले वह मोहाली में एसएसपी पद पर तैनात थे लेकिन साल 2020 में चंडीगढ़ में एसएसपी की पोस्टिंग पर है।

उन्हें दो बार मोहाली में एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई। कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि जिंदगी में लक्ष्य और सोच सकारात्मक रखनी चाहिए तो हर मुकाम हासिल हो सकता है। इंसान को अपनी नींव कभी नहीं भूलनी चाहिए। मैं हमेशा ही युवाओं को बड़े सपने देखने लेकिन अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित करता हूं।
