Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ से छोटी जातियों को जोड़ेगी BJP यूपी चुनाव से पहले

‘जन आशीर्वाद यात्रा’ से छोटी जातियों को जोड़ेगी BJP यूपी चुनाव से पहले

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2021No Comments3 Mins Read

लखनऊ:  भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्राओं’ से यूपी के 6 दलित और पिछड़े केंद्रीय मंत्री जनता में जाएंगे, जिन्हें हालही में मंत्रिपरिषद में लिया गया है. इसके पहले मोदी के मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए पिछड़े और दलित मंत्रियों की तस्वीरों की हॉर्डिंग भी तमाम जगह लगाई गई हैं. माना जा रहा है कि यूपी चुनाव से पहले 3500 किलोमीटर की इस यात्रा से इन जातियों को जोड़ने की भी कोशिश होगी. भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में पासी समाज से आने वाले भारत सरकार के शहरी विकास राज्य मंत्री कौशल किशोर हैं. लखनऊ के मोहनलालगंज से एमपी कौशल किशोर को हाल ही में मंत्रिपरिषद में जगह मिली है. वो इस यात्रा के दौरान लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी और सीतापुर में सैंकड़ों किलोमीटर सफर कर जनता के बीच पहुंचेंगे.

कौशल किशोर ने बताया, डॉ. अंबेडकर जी का मिशन शोषण विहीन और जाति विहीन समाज की स्थापना था. जिसकी जितनी संख्या बड़ी, उसको उतनी भागीदारी. वो सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों ने नहीं किया. आज भारतीय जनता पार्टी मंत्रिमंडल में शासन सत्ता में भी उनकी आबादी के अनुपात में पिछड़े वर्ग को भी और अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों को भी शामिल कर के ये दिखाया है कि सत्ता में भागीदारी हम बराबर की देने का काम कर रहे हैं.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की यात्रा लखनऊ से होकर बाराबंकी, बस्ती, अयोध्या और सिद्धार्थनगर होते हुए महाराजगंज में घूमेगी. वो महाराजगंज से सांसद हैं जो कुर्मी समाज से आते हैं. आज अयोध्या पहुंच कर उन्होंने दर्शन किए.

पंकज चौधरी ने बताया, अयोध्या आने का संदर्भ मात्र दर्शन का था. राम जन्मभूमि का दर्शन करना, हनुमानगढ़ी का दर्शन करना है क्योंकि मंत्री बनने के बाद पहली बार मैं अपने क्षेत्र में जा रहा हूं. और रास्ते में अयोध्या पड़े और मैं दर्शन ना करूं, ये संभव नहीं है.

हालही में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी से सात मंत्री बनाए गए. उनकी जातियों को देख साफ लगता है कि उन्होंने अगले साल होने वाले यूपी के चुनाव को मद्देनजर ये जगह मिली है. बाद में मंत्रियों की जातियों का प्रचार करने के लिए तमाम जगह बड़ी-बड़ी हॉर्डिंग लगाई गईं. इन हॉर्डिंग में इन जातियों के लोगों को मंत्री बनना पर मोदी जी का आभार जताया गया है.

ये यात्राएं 16 से 20 अगस्त तक चलेगी. यूपी में पिछड़ी जाति का वोट 40 फीसद से ज्यादा और अनुसूचित जाति का 21 फीसद है. जाहिर है की इन जातियों के मंत्रियों की यात्रा का सियासी फायदा है. मायावती ने भी आज इस पर तंज किया है. उन्होंने कहा, भाजपा के मंत्रियों की आज से यहां प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हो रही है. ऐसा क्यों? ये भी सोचने की बात है. 

BJP will connect small castes with 'Jan Ashirwad Yatra' before UP elections faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.