Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन आदतों को अपनाना, 50 की उम्र के बाद खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए बहुत जरूरी है

इन आदतों को अपनाना, 50 की उम्र के बाद खुद को फिट एंड फाइन रखने के लिए बहुत जरूरी है

faridabadnews24By faridabadnews24August 17, 2021No Comments2 Mins Read

बढ़ती उम्र के साथ हमें कई सारी आदतों से किनारा कर लेना चाहिए और कई आदतों को अपना लेना चाहिए अगर आप बीमारियों से दूर रहकर एक हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो। कम उम्र में हमारी इम्यूनिटी अच्छी होती है इसलिए कई सारी समस्याएं दूर रहती हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है इसका असर सेहत पर नजर आने लगता है। तो आज हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स शेयर करने वाले हैं जिन्हें जितना जल्दी अपना लें उतना ही बेहतर होगा।

1. एक्सरसाइज का न छोड़ें साथ

उम्र बढ़ने के साथ बॉडी फैट भी बढ़ता है इसलिए जरूरी है एक्सरसाइज़ की मदद से इसे कंट्रोल में रखा जाए। बहुत ज्यादा वक्त नहीं तो 1/2 या एक घंटे ही सही लेकिन योग, सीढ़ी चढ़ने-उतरने, वॉक जैसी एक्टिविटीज़ जरूर करें।

2. रेग्युलर चेकअप करवाते रहें

वैसे तो इस आदत को आपको 30 के बाद ही अपना लेना चाहिए लेकिन अगर अब तक नहीं किया तो अब बिल्कुल न देर करें। नियमित तौर से हेल्थ चेकअप करवाते रहें। जिससे शरीर में होने वाले बदलावों, कमी, अधिकता की पहचान कर समय रहते इसका सॉल्यूशन निकाला जा सके।

3. खानपान का रखें ध्यान

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। तो चेकअप के बाद डॉक्टर से जरूरी सलाह लें कि किस तरह की डाइट फ़ॉलो कर फिट एंड फाइन रहा जा सकता है। अपने भोजन में चीनी, नमक, मसाले और ऑयल की मात्रा को जितना कम रखेंगे उतना ही अच्छा रहेगा। इसके साथ ही बाहर का खाना अवॉयड करें। खाने का समय निर्धारित करें। दूध जरूर पिएं और रात का खाना एकदम लाइट रखें।

4. वजन रखें कंट्रोल

बहुत ज्यादा वजन बढ़ने से डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लडप्रेशर, सांस फूलने जैसी कई प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। तो अगर आप इन समस्याओं से दूर रहकर एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीना चाहते हैं तो खानपान, योग, वर्कआउट के जरिए अपना वजन कंट्रोल में रखें।

Adopting these habits is very important to keep yourself fit and fine after the age of 50 faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.