Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी आई कमी, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36401 नए

इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी आई कमी, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36401 नए

faridabadnews24By faridabadnews24August 19, 2021No Comments2 Mins Read

देश में कोरोना वायरस के 36,401 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,23,22,258 हो गई। वहीं 530 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,33,049 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.52 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,64,129 रह गई है, जो 149 दिनों में सबसे कम है और संक्रमण के कुल मामलों का 1.13 फीसदी है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

पिछले 24 घंटे की अवधि में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या में 3,286 की कमी आई। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 18,73,757 नमूनों की जांच हुई, जिसके बाद अब तक कुल नमूनों की जांच की संख्या बढ़कर 50,03,00,840 हो गई। दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 दिनों से यह तीन फ़ीसदी से नीचे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 55 दिनों से यह तीन फीसदी से नीचे रही है। आंकड़ों के अनुसार अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,15,25,080 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक covid-19 टीकों की कुल 56.64 करोड़ खुराक दी गई हैं। भारत में covid-19 मामलों का आंकड़ा सात अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख को पार कर गया था। इसने 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी।

36401 new cases of corona in the country in the last 24 hours faridabadnews faridabadnews24 There has also been a decrease in the number of patients undergoing treatment
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.