
ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों को भारतीय रेलवे खास तोहफा देना जा रही है। अब यात्री बिना टिकट के भी ट्रेन में सफर कर सकते है। अगर अचानक यात्रा करने की वजह से आप रिजर्वेशन नहीं करवा पाए तो भी यात्रा कर सकते हैं।रेलवे के नियम के अनुसार, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं। आप बहुत ही आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत TTE से संपर्क करना होगा। फिर TTE आपके गन्तव्य स्थल तक की टिकट बनाएगा। अगर ऐसे में ट्रेन में सीट खाली नहीं है तो TTE आपको रिजर्व सीट देने से मना कर सकता है। लेकिन, यात्रा करने से नहीं रोक सकता।
रिजर्वेशन के बिना यात्रा करने पर आपको 250 रुपए का पेनाल्टी चार्ज के साथ यात्रा का कुल किराया देकर टिकट बनवा सकते है। प्लेटफॉर्म टिकट यात्री को ट्रेन में चढ़ने का पात्र बनाता है। इसके साथ यात्री को उसी स्टेशन से किराया चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है। किराया वसूलते वक्त डिपार्चर स्टेशन भी उसी स्टेशन को माना जाएगा और सबसे बड़ी बात कि आपको किराया भी उसी श्रेणी का देना होगा जिसमें आप सफर कर रहे होंगे। लेकिन अगर आपकी ट्रेन निकल गई है तो TTE अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को अलॉट नहीं कर सकता है।
