
गोहाना : गोहाना में बीती देर रात को कार टायर चोरों ने शहर के मुगलपुरा में शहीद मदन लाल धींगड़ा पार्क के पास खड़ी कारों से टायर ही नहीं उनकी हैड लाइट भी चुराने का मामला सामने आया है। यह कारों के टायर चोरी का तब पता चला जब लोग सुबह पार्क में घूमने के लिए निकले। उन्होंने देखा कि दो कारों के स्टैफनी समेत टायर चोरी की हुए है जबकि दो कारों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया हुआ है।

वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया। वहीं पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए कॉलोनी की गली में लगे सीसीटीवी की मदद ले रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। गोहाना में कारो से टायर चोरी का इस तरह का यह पहला मामला नहीं इससे पहले भी कारों के टायर चोरी के मामले सामने आ चुके है। फिलहाल पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
कार मालिक ने बताया कि रात के समय हम यहां पार्क के पास कार खड़ी करते है और रात के समय चोरों ने कार के तीन टायर व हेड लाइट चुरा ली है। पुलिस के अनुसार मदन लाल धींगड़ा पार्क के पास रात के समय लोग अपनी गाड़ियां खड़ी करते है। चोरों ने दो कार के टायर चुराए जबकि दो कार पर तोड़फोड़ कर नुकसान किया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
