
हिसार के बरवाला खंड के एक गांव के सरकारी स्कूल के टीचर पर छात्रा के साथ अश्लील चैट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि स्कूल टीचर छात्रा से लव मैरिज करने की बात कहता था।जानकारी के मुताबिक बरवाला खंड के एक गांव की 17 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा के मोबाइल नंबर टीचर के पास थे। लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई के चलते सभी बच्चों के नंबर स्कूल टीचरों के पास थे।
आरोपी स्कूल टीचर ने छात्रा के मोबाइल पर रात के समय अश्लील चैटिंग करनी शुरु कर दी। छात्रा अपने मामा के घर में आकर पढा़ई कर रही है। आरोप है कि स्कूल टीचर व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजता है।छात्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल टीचर नरेश रात के समय व्हाट्सएप पर अश्लील चैट करता है और फोन पर गंदी बातें करता है। आरोपी छात्रा और उसकी सहेलियों को मैसेज करके लव मैरिज करने की बात करता है।19 जुलाई को प्राध्यापक नरेश कुमार ने उसे नोटिस देने के बहाने स्कूल में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि वो उसे स्कूल से निकलवा देगा और फेल करवा देगा। पहले तो वह चुप रही लेकिन बाद में अपने परिजनों को जानकारी दी।
घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा हैं, गुरुवार को मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ने की चेतावनी दी। सूचना मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप खटकड़ स्कूल पहुंचे और इस बारे में जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने स्कूल की महिला टीचर्स और छात्राओं से भी बातचीत की। खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर के जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी दी है। इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 42 साल के आरोपी प्राध्यापक नरेश कुमार के खिलाफ पॉक्सो, छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
