
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अचानक तबीयत खराब हो गई है। आज सुबह सुबह ही उनका ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे गिर गया जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने निगरानी शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज की आज सुबह तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम पहुंची तो पाया गया कि आक्सीजन का लेवल गिर गया है। जिसके बाद इलाज शुरु किया गया।
हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र भी आज से शुरु हो रहा है, इसी सिलसिले में जब कल अनिल विज अपने दफ्तर में बैठक ले रहे थे, तब उनकी तबीयत खराब हो गई थी, उस वक्त भी अनिल विज ने ऑक्सीजन लगाकर दफ्तर गए थे। बता दें कि अनिल विज हरियाणा में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में सबसे पहले वैक्सीन लगवाने वालों में शामिल थे। इसके बाद उनको कोरोना वायरस का संक्रमण भी हो गया।
