
पलवल / फरीदाबाद : रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ब्रह्मदीप के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग की मदद से बामनीखेडा के भाऊ मौहल्ले में स्थित बारात घर में आयोजित निशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर में 260 बहन-भाईयों को कोरोना टीका लगवाये।टीकाकरण कार्यक्रम का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल , अल्पना मित्तल ,विजय शर्मा, नितिन पांचाल, विनोद पांचाल प्रवीन बंसल ने किया।शिविर संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल ने कहा कि नम्बर आने पर आप अपनी उम्र के अनुसार वैक्सीन जरुर लगवाये । वैक्सीनेशन से हम वायरस को हराने में देश का सहयोग करेंगे । लोगों को किसी भी तरह की भ्रांति में नहीं आना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधानी बरतें। नम्बर आने पर आप अपनी उम्र के अनुसार वैक्सीन जरुर लगवाये । वैक्सीनेशन से हम वायरस को हराने में देश का सहयोग करेंगे । लोगों को किसी भी तरह की भ्रांति में नहीं आना चाहिए। वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधानी बरतें।
#palwaldonersclub #vaccinationcamp #rakshabandhan
अल्पना मित्तल, नितिन पांचाल और विजय शर्मा ने बताया कि कोविड पर नियंत्रण के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है। वैक्सीन लगवाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। टीकाकरण कार्यक्रम में 18 वर्ष और अधिक आयु के व्यक्तियों को पहली और दुसरी खुराक दी गयी।कार्यक्रम को सुचारु रुप से चलाने के लिए कोरोना टीकाकरण टीम मे शामिल डा.पंकज और आई ए कोमल, ए एन एम आशा,ए एन एम मंजू, ए एन एम सुमन, विजेता, बलजीत, पवन शर्मा,सोनू समाजसेवी , अतुल ,रविकांत,गौरव ,सौरभ ,राजीव ने बहुत सहयोग किया।
