Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सामने आया ये सच, अमरीका से आए दामाद की तरफ से पत्नी और गोलियों से भूनने के मामले में नया मोड़

सामने आया ये सच, अमरीका से आए दामाद की तरफ से पत्नी और गोलियों से भूनने के मामले में नया मोड़

faridabadnews24By faridabadnews24August 24, 2021No Comments4 Mins Read

पत्नी और सास को गोलियां मारने आरोप में पुलिस ने आरोपी मनदीप के प्रेमिका को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी को फरार बताया गया है। गोली की घटना में आरोपी के सास की मौत हो गई जबकि पत्नी जालंधर में एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी मौत से लड़ रही है। अमरीका से कुछ दिन पहले आए आरोपी ने प्रेमिका के प्यार और नशे में अंधे में पागल होकर यह खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार गत दिवस नजदीकी गांव भारसिंहपुर के रहने वाले मनदीप सिंह मनी जो कुछ दिन पहले ही अमरीका से वापस अपने घर आया था। उसने अपने ससुराल घर झुंग्गीयां पहुंचकर वहां रात रूकने के पश्चात प्रातः 6 बजे अपनी पत्नी और सास को गोलियां मार दीं। घटना में सास बलबीर कौर को 2 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि आरोपी की पत्नी शबदीप कौर को 4 गोलियां मारी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनदीप जो शुरू से ही नशे चिट्टा पाऊडर पीने का आदी है विदेश जाने के बाद भी उसने अपनी गलत आदते नहीं छोड़ी। वापस पंजाब पहुंचते ही उसने नशे की पुड़ियां खरीदी और अपनी पत्नी के पास ससुराल घर चला गया। जहां परिवार वालों को मिलने के बाद मौका मिलते देर रात तक नशा करता रहा। प्रातः भी जल्दी उठ कर उसने पहले नशा किया और उसके बाद घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस को घटना स्थल के पास से एक लाइटर और सामान पैक करने वाला फोएल पेपर भी मिला है।

प्रेमिका के फोन पर आए आरोपी के एस.एम.एस. ने उसे फंसाया
घटना के बाद महिलपुर की पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस को यह बात हजम नहीं हो रही थी कि आरोपी मनदीप ने देश से लौटते ही पत्नी व सास को गोलियां क्यों मार दी। जांच में पता चला की मनदीप के साथ के गांव की लड़की के साथ पुराने प्रेम संबंध चले आ रहे हैं। इस पर डी.एस.पी. प्रेम सिंह पुलिस पार्टी के साथ खुद जांच करने लड़की के घर पहुंचे। पहले तो लड़की घटना से अंजान बनती रही। पुलिस अपने साथ फोन चलाने में एक्सपर्ट एक लड़के को भी साथ लेकर आई थी। जैसे ही पुलिस ने लड़की का फोन पकड़ उस लड़के को चैक करने के लिए बोला तो लड़की ने अपने फोन में सब कुछ पहले से ही डीलिट किया हुआ था। एक्सपर्ट ने जब लड़की का मैसेंजर खोला तो देखा कि आरोपी मनदीप ऑनलाइन बैठा था। जैसे ही उसके फोन पर काल की तो उसने फोन काटते ही लड़की को एस.एम.एस. कर दिया कि उसके फोन की बैटरी कम है। वह रूक कर बात करेगा। इसके बाद पुलिस उसकी प्रेमिका को पकड़ अपने साथ ले गई। जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना से पहले आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ 4 घंटे रुका था होटल में
पुलिस ने लड़की को पकड़ने के बाद जब बारीकी से जांच की तो पता चला कि आरोपी मनदीप के विदेश से लौटने का परिवार वालों को बिल्कुल भी पता नहीं था। केवल उसकी प्रेमिका को ही पता था। वह वापस आ रहा है। आरोपी ने वापस आकर फिल्लौर के एक होटल में कमरा बुक करवाया, जहां पर उसकी प्रेमिका उसे मिलने पहुंची। इसके पास 2 सुटकेस भी थे। होटल के कमरे में चार घंटे रूकने के बाद वह वापिस चले गए आरोपी के पास भी एक सुटकेस था उसके बाद मनदीप अपने गांव चला गया। जहां एक रात रूकने के बाद वह अगले ही रोज शाम को अपनी पत्नी के पास उसके गांव चला गया जहां उसने यह खौफनाक कदम उठाया। सुत्रों से यह भी पता चला है कि उसकी प्रेमिका का भी वीजा लग गया था कोरोना बीमारी के चलते वह विदेश नहीं गई और अब वह विदेश जाने वाली थी।

10 वर्ष पहले भी आरोपी और उसकी प्रेमिका को पकड़ा था पुलिस ने
सूत्रों के अनुसार आरोपी मनदीप का अपनी प्रेमिका के साथ पुराना प्यार चलता आ रहा है, तकरीबन 10 वर्ष पहले मनदीप अपनी इसी प्रेमिका को लेकर अक्सर गांव के बाहर खेतों में चला जाता था। गांव वासी उनके इस तरह खुलमखुला प्रेम प्रसंग में घूमने पर आपत्ति जता चुके थे ज बवह नहीं रूके तो एक दिन गांव वासियों ने दोनों को आपतिजनक हालत में पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जिन्हें बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया। चार वर्ष पहले मनदीप की शादी शबदीप के साथ हो गई शादी के बाद आरोपी वापस अमरीका चला गया जिनका अभी कोई बच्चा नहीं था। विवाह के बाद भी दोनों की प्रेम कहानी वैसे ही चलती रही घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेकारी कर रही है।

a new twist in the matter of roasting wife and bullets from the son-in-law from America faridabadnews faridabadnews24 This truth came to the fore
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.