
अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक के तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। बैंक अपने ग्राहकों को 10 लाख रुपए का फायदा देने जा रहा है। इसके अलावा आपको और भी कई ऑफर्स भी दिए जाएंगे। पीएनबी की तरफ से ग्राहकों को कई तरह के क्रेडिट कार्ड दिए जाते हैं। लेकिन ये फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनके बाद बैंक के रुपे सलेक्ट क्रेडिट कार्ड है। इस कार्ड से ग्राहकों को खरीदारी के साथ हेल्थ चेकअप पैकेज, एक्सिडेंटल इंश्योरेंस, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज प्रोग्राम और कैशबैक समेत कई सुविधाएं मिलेंगी
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट कर ये जानकरी दी। उन्होंने लिखा है कि पंजाब नेशनल बैंक के रुपे सलेक्ट क्रेडिट कार्ड के जरिए खुशियों का अनुभव करें। इसमें आपको कई खास ऑफर्स और छूट का फायदा मिलेगा। आइए चेक करें इसके फीचर्स-
रुपे सलेक्ट क्रेडिट कार्ड
- कॉम्प्लिमेंट्री गोल्फ सेशन
- कॉम्प्लिमेंट्री स्पा सेशन
- जिम मैंबरशिप
- हेल्थ चेकअप पैकेज
- डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज
- एक्सिडेंटल इंश्योरेंस 10 लाख तक
अगर आप रुपे सलेक्ट क्रेडिट कार्ड के बारे में और ज्यादा जानकारी चाहते है तो आपको https://pnbcard.in/login/types6.html पर भी विजिट करना होगा। अगर बात कर इस कार्ड के खास फीचर्स और ज्वाइनिंग फीस की तो इसमें मिनिमम ज्वाइनिंग फीस 500 रुपये है।
इसके अलावा अगर एक तिमाही में कार्ड का इस्तेमाल किया जाए तो आपको सालाना कार्ड की कोई फीस नहीं देनी होगी। पहले इस्तेमाल में 300 से भी ज्यादा रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। और रिटेल मर्चेंटाइज्ड को दोगुना रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे इसके साथ आपको PNB Genie ऐप- वन स्टॉप सॉल्युशन, कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज प्रोग्राम, यूटिलिटी बिल और रेस्टोरेंट पर एक्सक्लूजिव कैशबैक, इंश्योरेंस कवरेज और 300 से भी ज्यादा मर्चेंट ऑफर्स मिलेंगे।
