
बुलन्दशहर : तहसील सभागार कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर नगर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बीट कांस्टेबल व गांव के चौकीदारों को जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार को एडीएम प्रशांत कुमार व एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने तहसील सभागार में पुलिसकर्मी व चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में एडीएम ने कहा कि अवैध व नकली शराब बेचने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही कहा कि गांवों की हर गतिविधि पर चौकीदार व बीट कांस्टेबल की नजर होगी। अवैध शराब में नकली शराब का कारोबार हो रहा है, उस पर अपनी पैनी नजर बनाए रखी। एसपी सिटी ने कहा कि अगर किसी भी गांव में अवैध व नकली शराब बिकती पाई तो उस गांव के चौकीदार व बीट कांस्टेबल के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। चौकीदार व बीट कांस्टेबल गांव की गतिविधियों पर पूरी जानकारी रखें। इस दौरान एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ अलका सिंह व कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कुमार आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ,खानपुर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ,हल्का इंचार्ज बीट कांस्टेबल चौकीदार मौजूद रहे।
