![]()
Mumbai: ShivSena के मंत्री शंकरराव गडख का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र के ये मंत्री जूते पहनकर शिवाजी महाराज पर फूल चढ़ाते दिख रहे हैं। इस पर सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है कि क्या गडख संस्कृति और गौरव का अपमान नहीं कर रहे हैं। शिवसेना सांसद @rautsanjay61 का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के नजदीक जूते पहनना महाराष्ट्र की संस्कृति और गौरव का अपमान है।उद्धव ठाकरे की सरकार में गडख Minister of Soil and Water Conservation के पद पर हैं। क्या @OfficeofUT उस मंत्री को चप्पलों से पीटेगा?
उल्लेखनीय है कि UP के CM महंत आदित्य नाथ योगी द्वारा पवित्र खड़ाऊ पहन कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माला चढ़ाने पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने तीन साल पहले यानी 2018 में जो बयान दिया था पता नहीं उन्हें याद है या नहीं पर जनता नहीं भूली है।शायद उन्हें यह भी नहीं पता होगा कि लकड़ी से बनी खड़ाऊँ पवित्र होती है और मंदिर परिसर में भी उसे पहना जाता है।उस वक्त उद्धव ठाकरे ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माला चढ़ाते समय योगी आदित्यनाथ के खड़ाऊं पहनने पर आपत्ति जताई थी। उद्धव का मानना था कि ऐसा करके योगी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया है। ठाकरे ने कहा था, ‘यह योगी तो गैस के गुब्बारे की तरह आया और सीधे चप्पल पहनकर महाराज के पास चला गया। मन कर रहा है कि उसी चप्पल से उसे मारूं।’
देखिए महाराष्ट्र के मंत्री का वायरल ट्वीट व वीडियो
